दुल्हन की सुहागरात पर अजीब जिद: प्लीज मुझे पेपर दिलाने ले चलो, फिर जो हुआ देख दूल्हे के उड़ गए होश; रिसेप्शन की जगह पसरा सन्नाटा.

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन ने अपनी शादी के महज 48 घंटों के भीतर ऐसी ‘फिल्मी पटकथा’ लिखी कि दूल्हा और उसका पूरा परिवार देखता रह गया। सुहागरात के अगले दिन परीक्षा का बहाना बनाकर घर से निकली दुल्हन अपने पति को बीच रास्ते में चकमा देकर रफूचक्कर हो गई। जिस घर में शाम को बहू के स्वागत के लिए रिसेप्शन की दावत होनी थी, वहां अब पुलिस और बदनामी का शोर है।
‘कल मेरा एग्जाम है’ सुहागरात पर बुना फरार होने का ताना-बाना
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के भातौली भगवान पंचायत के एक युवक की शादी 30 अप्रैल को वैशाली के हुसेना गांव की युवती के साथ धूमधाम से हुई थी। 1 मई को दुल्हन ससुराल आई, घर में रस्में चल रही थीं। इसी बीच दुल्हन ने पति के सामने एक भावुक मांग रख दी। उसने कहा कि अगले ही दिन हाजीपुर के वैशाली महिला कॉलेज में उसकी एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। पति ने पत्नी के करियर का साथ देने का फैसला किया और खुशी-खुशी उसे परीक्षा दिलाने ले जाने के लिए तैयार हो गया।
चिलचिलाती धूप में इंतजार करता रहा दूल्हा, पिछले दरवाजे से फुर्र हुई दुल्हन
अगले दिन दूल्हा अपनी बाइक पर दुल्हन को बैठाकर बड़े अरमानों के साथ हाजीपुर पहुंचा। कॉलेज के गेट पर पहुंचकर दुल्हन ने बेहद शातिर तरीके से पति से कहा, “आप यहीं रुकिए, मैं पेन लेना भूल गई हूं, अंदर से लेकर सीधा एग्जाम हॉल में जाती हूं।” भोला पति अपनी पत्नी की बात मानकर गेट के बाहर तेज धूप में खड़ा होकर उसके लौटने का इंतजार करने लगा। घंटों बीत गए, परीक्षा खत्म होने का समय भी निकल गया, लेकिन जब दुल्हन नहीं लौटी तो पति के हाथ-पांव फूल गए। अंदर जाकर पता किया तो होश उड़ गए दुल्हन वहां थी ही नहीं, वह उसे चकमा देकर फरार हो चुकी थी।
रिसेप्शन की तैयारियां धरी रह गईं, मेहमानों के बीच पसरी खामोशी
इस घटना का सबसे दर्दनाक मंजर दूल्हे के घर पर था। उसी शाम ‘बहु-भोज’ यानी रिसेप्शन का भव्य आयोजन होना था। घर फूलों से सजा था, हलवाई तरह-तरह के पकवान बना रहे थे और रिश्तेदार नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए जुटने लगे थे। जैसे ही दुल्हन के भागने की खबर पहुंची, खुशियां मातम में बदल गईं। मेहमानों के लिए बना खाना धरा का धरा रह गया और सजे-धजा घर बदनामी के साये में घिर गया।
प्रेम प्रसंग की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच
इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि दुल्हन का पहले से ही किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने घर से सुरक्षित निकलने के लिए ही परीक्षा का बहाना बनाया था। दूल्हे के परिजनों ने स्थानीय थाने को मामले की सूचना दी है। पुलिस अब दुल्हन की तलाश में जुटी है और उसके मोबाइल लोकेशन व अन्य संपर्कों को खंगाल रही है।
No comments