पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी मां को तपती छत पर मरने छोड़ा: कलयुगी बेटे-बहू की क्रूरता देख दहल गई दिल्ली!

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने बच्चों को पाल-पोसकर करके कामियाब बना देती है, आज उसी मां को उसके अपने बेटे और बहू ने चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में छत पर बेसहारा छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि त्रिलोकपुरी इलाके में एक बुजुर्ग महिला कई दिनों से छत पर पड़ी थीं।
इसी बीच बेटे और बहू ने बुजुर्ग महिला को खाना-पानी तक देना बंद कर दिया था। बता दें कि इस चिलचिलाती धूप और लू के बीच एक बुजुर्ग बड़ी बूढ़ी महिला जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही, लेकिन बेटे और बहू को बुजुर्ग महिला पर बिल्कुल भी तरस नहीं आया था। बता दें कि यह घटना सिर्फ एक परिवार की बेरुखी नहीं है, बल्कि समाज में बढ़ती संवेदनहीनता का खौफनाक चेहरा है।
आज के दौर में जहां विकास और संस्कार की बातें की जाती हैं, वहीं हकीकत में बुजुर्गों के साथ इस तरह का व्यवहार कई सवाल खड़े करता है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस दर्दनाक मंजर को देखकर हैरान रह गए हैं। इसी बीच क्षेत्रीय लोगों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस जांच शुरू कर दी है।
साथ ही बुजुर्ग महिला की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। बता दें कि यह सिर्फ एक बड़ी बूढ़ी बुजुर्ग महिला की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे समाज के गिरते हुए मानवीय मूल्यों का आईना है। जरूरत है कि प्रशासन तुरंत सख्त कार्रवाई करे, और समाज मिलकर यह सुनिश्चित करे कि कोई भी बुजुर्ग इस तरह की पीड़ा न झेल पाए,
बता दें कि बुजुर्गों का सम्मान कोई एहसान नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारी जिम्मेदारी है।
No comments