Recent Posts

Breaking News

IPL 2026 : कल धर्मशाला पहुंचेंगे पंजाब किंग्स, नौ को दिल्ली, 11 को मुंबई और 15 मई को आरसीबी की होगी एंट्री

धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए मेजबान पंजाब किंग्स सात मई को दोपहर बाद धर्मशाला पहुंचेगी। पंजाब किंग्स धर्मशाला में 11 दिन तक ठहरेगी। इसके साथ ही दिल्ली की टीम नौ मई, मुंबई 11 मई और आरसीबी 15 मई को धर्मशाला पहुंचेगी। 

धर्मशाला में होने वाले तीनों मैचों के लिए टीमों के पहुंचने का शेड्यूल एचपीसीए प्रबंधन के पास पहुंच चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच से पहले टीम तीन दिन धर्मशाला में अभ्यास करेगी। एचपीसीए के सह-सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि पंजाब की टीम सात मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। कार्यक्रम के मुताबिक, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी सात मई को धर्मशाला पहुंचेंगे और कंडी स्थित निजी होटल में ठहरेंगे। 

इसके बाद आठ से 10 मई तक शाम छह से नौ बजे तक अभ्यास सत्र चलेगा। 10 मई को दिल्ली की टीम भी अभ्यास सत्र में शामिल होगी। 12 और 13 मई को मुंबई की टीम अभ्यास करेगी। इन दोनों दिनों में भी शाम छह बजे से नौ बजे तक अभ्यास सत्र निर्धारित है। 16 मई को अभ्यास सत्र में बेंगलुरु की टीम भी शामिल होगी। इस दिन बंगलुरु का अभ्यास दोपहर तीन बजकर 30 मिनट से छह बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जबकि पंजाब का अभ्यास शाम चार बजे से होगा।

No comments