Recent Posts

Breaking News

TMC नेता चंचल खाड़ा गिरफ्तार, महिलाओं को धमकाने और अवैध वसूली के आरोप

मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तमलुक में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरपालिका प्रमुख चंचल खाड़ा की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने उन्हें महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी, धमकी, उत्पीड़न और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तमलुक नगरपालिका क्षेत्र की कई महिलाओं और स्थानीय व्यापारियों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि चंचल खाड़ा लोगों को डराकर पैसे की वसूली करते थे और एक महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पहले कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और करीब 24 घंटे तक पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उन पर हत्या के प्रयास, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी जैसे अन्य गंभीर मामलों की भी जानकारी सामने आई है।

हालांकि, चंचल खाड़ा के समर्थकों ने इन सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

वहीं, इस गिरफ्तारी को लेकर तमलुक में राजनीतिक माहौल गरमा गयी है। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

No comments