Recent Posts

Breaking News

‘पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं’, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर दिया बड़ा बयान

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना, “अच्छा दोस्त” बताया और कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता (ट्रेड डील) होने की संभावना है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि लंबे समय तक भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार में अनुचित लाभ उठाया। उनके अनुसार, “कई वर्षों तक भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता रहा और बदले में कुछ खास नहीं देता था। अब स्थिति बदल रही है और अमेरिका भी भारत के साथ अच्छा व्यापार कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच मतभेदों के बावजूद जल्द ही एक समझौते पर सहमति बन सकती है। ट्रंप ने जोर देते हुए कहा, “मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत पसंद हैं, वे मेरे अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और हमें उम्मीद है कि हम एक डील तक पहुंचेंगे।”

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका संबंधों के संदर्भ में काफी अहम माना जा रहा है। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका ने हाल ही में 60 देशों से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिसमें भारत भी शामिल है।

यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) द्वारा जारी सूची में भारत, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित 54 अर्थव्यवस्थाओं के नाम शामिल हैं। इन देशों पर 10 प्रतिशत से लेकर 12.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की संभावना जताई गई है, विशेष रूप से जबरन श्रम से जुड़े मामलों के आधार पर।

No comments