परीक्षा से ठीक एक दिन पहले लीक हुआ TET का पेपर, एग्जाम रद्द

महाराष्ट्र के ठाणे में पेपर लीक का मामला सामने आया है। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक का यह मामला परीक्षा से ठीक एक दिन पहले सामने आया है। परीक्षा कल यानी रविवार 28 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन एग्जाम से ठीक एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया।
पेपर लीक की इस खबर से शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है। पेपर लीक के बाद राज्य सरकार ने एग्जाम स्थगित कर दिया है और इसकी नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में करीब 4.28 लाख से अधिक छात्र हिस्सा लेने वाले थे।
No comments