Recent Posts

Breaking News

हिमाचल में छह अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट, 122 सडक़ें, 31 पेयजल योजनाएं, 19 ट्रांसफार्मर ठप

Himachal Weather:

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज व यलो अलर्ट के बीच मानसून की बारिश ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान व्यापक बारिश हुई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित कांगड़ा, चंबा के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन और बारिश के कारण पूरे प्रदेश में 122 सडक़ें बंद हैं। इनमें मंडी व कुल्लू में सबसे ज्यादा सडक़ें बंद हैं। वहीं, 19 ट्रांसफार्मर व 31 पेयजल परियाजनाएं भी बंद पड़ी हैं। 

मौसम विभाग ने छह अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। विभाग के अनुसार पहली अगस्त को चंबा, कांगड़ा व सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। दो अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर में यलो अलर्ट, तीन अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में यलो अलर्ट जारी किया है। चार अगस्त को ऊना, बिलासपुर, चंबा व मंडी में यलो अलर्ट जारी किया है।

No comments