700 करोड़ का लोन लेगी हिमाचल सरकार, दो किस्तों में लोन नोटिफाई, 4 अगस्त को नीलामी

हिमाचल सरकार दो किश्तों में 700 करोड़ रुपये का लोन लेगी। इस बारे में 400 और 300 करोड़ की धनराशि आज नोटिफाई हुई है। 4 अगस्त को इसके लिए आरबीआई के माध्यम से बोली लगेगी और पैसा राज्य सरकार के खाते में आ जाएगा। एक अगस्त को सैलरी और पेंशन की देनदारी को देखते हुए ये लोन लिया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार से पहले ही अनुमति ली गई है। इस लोन के लिए पुरानी सिक्योरिटी को यूज़ किया गया है, इसलिए इसे री-इश्यू के तौर पर नोटिफाई किया गया है। इस लोन की अवधि 18 साल होगी और इसे 2044 में वापस करना होगा।
राज्य सरकार को हर महीने की पहली तारीख को वेतन और पेंशन देने के लिए करीब 2200 करोड़ की जरूरत पड़ती है। इस भुगतान के बाद ट्रेजरी का बैलेंस मेंटेन करने के लिए लोन की यह धनराशि भी काम आएगी। भारत सरकार से हिमाचल को दिसंबर तक की अवधि के लिए लोन की लिमिट मिलती है और वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही यानी जनवरी से 31 मार्च तक के लिए ऋण सीमा अलग से तय होती है। इसी तय लिमिट के भीतर राज्य सरकार बाजार से यह लोन उठाती है।
No comments