Recent Posts

Breaking News

चलती कार पर गिरे पत्थर, पत्नी सहित हिमाचल के प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ की मौत, बेटी जख्मी


जिला कुल्लू में आनी उपमंडल में शुक्रवार सुबह सवेरे एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। यहां आनी- राणाबाग-देवरी सडक़ मार्ग पर पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें खिसककर चलती कार पर गिर गईं। पत्थरों की जोरदार टक्कर से वाहन अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल है। 

जानकारी के अनुसार आनी क्षेत्र के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ बृज ठाकुर उनकी पत्नी सुनीता व बेटी भव्या ठाकुर राणाबाग-देवरी मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही गाड़ी फाटी करशैगाड़ प के पास पहुंची, तो पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर नीचे आ गिरे। चट्टानों की चपेट में आते ही कार चालक का नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सीधा गहरी खाई में जा समाई। हादसे में डॉ. बृज लाल व उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटी भव्य गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक सडक़ दुर्घटना से अमरबाग व जाबन वैली में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. बृज लाल प्रदेश के एक प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ थे, जो स्वास्थ्य विभाग में अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के बाद जिला शिमला के रामपुर बुशहर स्थित खनेरी में श्रीखंड हॉस्पिटल का संचालन कर रहे थे।

No comments