Recent Posts

Breaking News

किसी के लिए नए अवसर, तो कुछ हो जाएं सावधान, अगस्त में 2 ग्रहण, किन राशियों पर ज्यादा असर, जानें

अगस्त, 2026 में इस बार 16 दिन के अंतराल में एक सूर्यग्रहण व एक चंद्रग्रहण होगा, जिसके इस बार अगस्त महीना को बहुत ही विशेष माना जा रहा है। शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों को ही अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली आकाशीय घटना माना गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इन ग्रहणों का प्रभाव केवल पृथ्वी के मौसम या पर्यावरण पर ही नहीं, बल्कि मानव जीवन, मानसिक स्थिति, देश-दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा पड़ता है। 

जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि पहला सूर्यग्रहण 12 अगस्त बुधवार को लगेगा, जो कि यूरोप, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और रूस के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में यह सूर्य ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि दूसरा है चंद्रग्रहण, जो कि 28 अगस्त शुक्रवार को लगेगा। यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखेगा लेकिन, भारत में यह चंद्रग्रहण भी नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। यह ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे तक प्रभावी होगा।

सूतक काल और धार्मिक मान्यताएं

धार्मिक और शास्त्र सम्मत मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का सूतक काल केवल उसी स्थान पर मान्य होता है जहां वह प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। चूंकि, ये दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए यहां भारत में सूतक काल लागू नहीं होगा। पूजा-पाठ, मंदिर के दर्शन और दैनिक शुभ कार्यों पर कोई रोक-टोक नहीं रहेगी। लोग बिना किसी भय या पाबंदी के अपनी सामान्य दिनचर्या जारी रख सकते हैं।

राशियों पर प्रभाव

भले ही ग्रहण भारत में न दिखे, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य, चंद्रमा, राहु और केतु की स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ता है। यह समय कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

No comments