ओंकार ट्रांसपोर्ट; एम सुधा उद्योग, आशीष सिंहमार देखेंगे हैल्थ, हिमाचल सरकार ने बदले 39 अफसर

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल का क्रम जारी रखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें कुल 39 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारी हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा को अब परिवहन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।
आरडी नजीम को अब होम और विजिलेंस के साथ ऊर्जा विभाग दिया गया है। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार को पशुपालन अतिरिक्त विभाग दिया है, जबकि पीडब्ल्यूडी का कार्यभार भी वही देखेंगे। कार्मिक विभाग की सचिव एम सुधा देवी को फोरेस्ट और इंडस्ट्रीज दिया गया है, जबकि हैल्थ डिपार्टमेंट उनसे लेकर अब सेके्रटरी आईटी आशीष सिंहमार को दिया गया है। प्रियंका बासु इंगटी को फूड, सिविल सप्लाई का सेके्रटरी नियुक्त किया गया है। उद्योग विभाग के निदेशक डा यूनुस को अब स्टेट टैक्स एंड एक्साइज में सेक्रेटरी लगाया है।
मंडलायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार को पर्यटन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अमरजीत सिंह को टीसीपी और होम के अलावा शहरी विकास विभाग दिया गया है। पर्यटन निदेशक रहे विवेक भाटिया को अब उद्योग निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जबकि ऊर्जा निदेशालय में निदेशक राकेश कुमार प्रजापति को डायरेक्टर टूरिज्म नियुक्त किया गया है। स्पेशल सेक्रेटरी हेल्थ डॉक्टर अश्विनी कुमार शर्मा को अब स्टेट टैक्सिस एंड एक्साइज में कमिश्नर लगाया गया है।
विवेक चंदेल को कमिश्नर नगर निगम बद्दी नियुक्त किया गया है, जबकि डा. मधु चौधरी को स्पेशल सेक्रेटरी हैल्थ राज्य सचिवालय में तैनात किया है। ओमकांत ठाकुर को अब डायरेक्टर फिशरीज बिलासपुर में नियुक्त किया गया है, जबकि अभिषेक कुमार गर्ग को अब एचपीएसआईडीसी का एमडी शिमला में लगाया है। गुरसिमर सिंह को डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन सुंदरनगर में नियुक्त किया है।
एचएएस अधिकारियों में भी 22 की लिस्ट है। सचिन कंवल को अब कमिश्नर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन शिमला लगाया है। भूपेंद्र कुमार अत्री को जीआईसी का एमडी नियुक्त किया है। ज्ञान सागर नेगी को एडीएम प्रोटोकॉल शिमला, जबकि एडीएम प्रोटोकॉल शिमला ज्योति राणा को एचपी यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार लगाया है। एकता काप्टा को एडीएम नाहन नियुक्त किया है।
लायक राम वर्मा को हिमफेड में मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया है। शिल्पी बेक्टा को अब पीडब्ल्यूडी में एडिशनल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। सुजानपुर के एसडीएम विकास शुक्ला को नगर निगम हमीरपुर में एडिशनल कमिश्नर तैनात किया है। एसडीएम सन्नी शर्मा को इसी पद पर शिमला शहर में तैनात किया है। विश्रुत भारती को ऊना में स्टेट कमीशन फार एससी में मेंबर सेक्रेटरी लगाया है। योगेश चौहान को मेडिकल एजुकेशन में एडिशनल डायरेक्टर, जबकि डाक्टर पूनम को एसडीएम सोलन से एडिशनल डायरेक्टर नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा है।
संजय कुमार को मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन में जीएम नियुक्त किया है। विश्व मोहन देव चौहान को एसडीएम कुपवी शिमला भेजा गया है। मनीष कुमार शर्मा को ज्वाइंट डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन, शिमला शहर की एसडीएम ओशीन को आयुर्वेद विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर, मोहन लाल को आरटीओ शिमला, कपिल तोमर को ज्वाइंट डायरेक्टर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, राजकुमार को एसडीएम बिलासपुर, पदमा छोडन को एसडीएम उदयपुर, नीरज शर्मा को एसडीएम सोलन और अलीशा चौहान को एसडीएम करसोग नियुक्त किया है। इन तबादलों के बाद भी अभी लिस्ट कंप्लीट नहीं हुई है। अब पांच से छह जिलों के डीसी के लिए लिस्ट अलग से आएगी।
No comments