Recent Posts

Breaking News

राजपाल यादव को तीन महीने की जेल, पत्नी पर भी जुर्माना

बालीवुड अभिनेता राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई। हाई कोर्ट ने चेक बाउंस के सात मामलों में से हर एक में उन्हें तीन महीने जेल की सजा सुनाई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। मामले में राजपाल यादव की पत्नी राधा राजपाल यादव भी आरोपी थीं। 

कोर्ट ने उन्हें हर मामले में पांच लाख रुपए जुर्माना भरने का आदेश दिया है। इसके साथ ही जस्टिस स्वर्णकांता ने अफसरों से राजपाल को जेल भेजने के लिए कहा। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि राजपाल यादव का रवैया संदिग्ध है। उन्हें अपना वादा निभाने और कंपनी का कर्ज वापस करने के लिए कई मौके दिए गए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। एक्टर को अगले तीन महीने जेल में ही गुजारने होंगे।

No comments