Recent Posts

Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : चंपत राय बोले, चढ़ावा चोरी पर जल्द करूंगा बड़े खुलासे

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट से इस्तीफा देने वाले चंपत राय ने मंगलवार को एक चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद वह बड़ा खुलासा करने वाले हैं। उन्होंने 45 साल संघ के प्रचारक के रूप में बिताए हैं और मेरी जिंदगी एक खुली किताब है। उधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस को तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय की एक दिन की रिमांड मिल गई है। 

पुलिस ने इन तीनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड कोर्ट से मांगी थी। इन सभी के पास से भारी नकदी की बरामदगी हुई थी। लवकुश मिश्रा से 14.25 लाख, अनुकल्प मिश्र से 16.82 लाख और करुणेश पाण्डेय से 18.07 लाख रुपए बरामद हुए थे। पुलिस का कहना है कि रिमांड का कारण उनके बैंक अकाउंट्स से जुड़ी जानकारी हासिल करना है।   

दरअसल पुलिस ने बैंक से उनके खातों की जानकारी मांगी थी, वह पुलिस को मिल गई है। सूत्रों का दावा है कि बैंक में भी इनके पास अच्छी रकम है। अब पुलिस इनसे ये पता करेगी कि बैंक में उनके पास पैसा कहां से आया, क्या चोरी करने के बाद बैंक में पैसा जमा करवाया गया या कहीं और से आया। ऐसा माना जा रहा है कि चोरी की रकम से सामान खरीदे गए। 

ऐसे में बैंक रिकाड्र्स से जुड़ी जानकारी हासिल करके ही प्रोसिड्स ऑफ क्राइम के बारे में पता चलेगा। बैंक रिकाड्र्स मिलने के बाद पुलिस उनसे इन पैसों का सोर्स पता करने की कोशिश करेगी। आरोपी करुणेश पांडेय के पिता का दावा था कि उसकी पत्नी के अकाउंट में 18 लाख थे और पुलिस आरोपी से रिमांड लेकर यह भी पूछेगी कि आखिर यह पैसा उसकी पत्नी के अकाउंट में कैसे आया। पुलिस का मानना है कि सोर्स पता करने के बाद पुलिस रिमांड के दौरान कुछ रिकवरी भी हो सकती है।


No comments