Google Pixel 11 Series Launch: 12 अगस्त को होगी गूगल पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च, कीमत और दमदार फीचर्स से उठा पर्दा
![]()
तकनीकी दिग्गज गूगल (Google) अपनी अगली जनरेशन की फ्लैगशिप Google Pixel 11 Series को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी आगामी 12 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अपने चर्चित ‘Made By Google’ इवेंट का आयोजन करने जा रही है, जहां इस नई सीरीज से पर्दा उठाया जाएगा। लॉन्च से ठीक पहले ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
इवेंट में लॉन्च होंगे ये चार शानदार स्मार्टफोन्स
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल इस ग्रैंड इवेंट में अपनी पिक्सल फैमिली का विस्तार करते हुए कुल चार नए डिवाइस पेश कर सकता है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL के साथ-साथ फोल्डेबल सेगमेंट में Pixel 11 Pro Fold भी शामिल होगा।
रैम की बढ़ती कीमतों के कारण महंगी हो सकती है नई सीरीज
टेक इंडस्ट्री से मिल रही जानकारी के अनुसार, एआई (AI) टेक्नोलॉजी के बढ़ते क्रेज और ग्लोबल मार्केट में रैम (RAM) तथा कंपोनेंट्स की कीमतों में आए भारी उछाल का असर पिक्सल 11 सीरीज पर भी पड़ेगा। गूगल के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि पिछली पिक्सल सीरीज के मुकाबले इस बार फोन की कीमतें थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले आधिकारिक तौर पर शुरुआती कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह अब तक के सबसे महंगे पिक्सल फोंस में से एक होंगे।
Google Pixel 11 सीरीज के लीक और संभावित फीचर्स
गूगल हमेशा से अपनी पिक्सल सीरीज में दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इस बार कंपनी अपनी इस सीरीज को और अधिक पावरफुल बनाने जा रही है:
- पॉवरफुल प्रोसेसर: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 11 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स को अत्याधुनिक 2nm वाले Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा जाएगा, जो बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और सुपरफास्ट परफॉर्मेंस देगा।
- Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशंस: इस बेस मॉडल में 6.3 इंच का शानदार OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280 × 2856 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक जा सकती है। इसके अलावा इसमें 12GB या 16GB रैम के साथ 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज और लगभग 4,707mAh से लेकर 4,985mAh तक की दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है।
- Google Pixel 11 Pro XL के फीचर्स: इस बड़े वेरिएंट की मोटाई करीब 8.5 मिमी रखी जा सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8 इंच की बड़ी OLED स्क्रीन मिल सकती है। Tensor G6 प्रोसेसर से लैस यह फोन सिंगल और हाई-एंड स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।
No comments