“सिर्फ एक नहीं… दो महिलाओं से थे संबंध” IIT प्रोफेसर की पत्नी का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

कानपुर : आईआईटी कानपुर में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने पति, जो संस्थान में प्रोफेसर हैं, पर घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता प्रोफेसर अन्वेष्णा श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2012 में प्रोफेसर निशीथ श्रीवास्तव से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उनका आरोप है कि नवंबर 2025 में उन्हें पति के एक महिला प्रोफेसर से कथित संबंधों की जानकारी मिली। विरोध करने पर उनके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, शादी की तस्वीर तोड़ी और घर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी शुरू कर दी।
अन्वेष्णा का कहना है कि लगातार उत्पीड़न के कारण उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति प्रभावित हुई तथा उन्हें अपनी और बच्चों की सुरक्षा की चिंता है।
वहीं, प्रोफेसर निशीथ श्रीवास्तव ने सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले आरोपों को सनसनीखेज तरीके से न पेश किया जाए।
डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments