Recent Posts

Breaking News

'पापा ने बहन को ₹1 में हलवाई को बेचा', कंगना शर्मा का खुलासा- दीदी से ससुराल वाले करवाते थे वेश्यावृत्ति





'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्म के अलावा 'मोना होम डिलीवरी', 'ब्लैकमेल' और 'लेट्स प्ले ब्लाइंड' जैसी वेब सीरीज में नजर आईं एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी दिल दहला देने वाली कहानी बयां की है। कंगना ने बताया कि उनके पिता उन्हें, उनकी मां और बहन को बहुत पीटते थे। कंगना के मुताबिक, पिता ने तो उनकी बहन को एक रुपये में एक हलवाई के हाथों बेच दिया और गंदी-गंदी बातें सुनाते हुए कहा था कि तुम कोठा खोल लो।

कंगना शर्मा बहन की दर्दनाक आपबीती बताते हुए रो पड़ीं। आज कंगना के पास रुपया-पैसा सब है, पर बहन की कमी खलती है और पछतावा होता है कि वह बहन को बचा नहीं पाईं। बहन के साथ क्या कुछ हुआ था, इसका खौफनाक वाकया कंगना ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया है।

बहन के मुंह में कपड़ा था, हाथ बांधे थे और पति जबरदस्ती कर रहा था

कंगना शर्मा ने बताया, 'जिस घर में मेरी बहन की शादी हुई, बाद में पता चला कि वहां वैश्यावृति का काम होता है। हमारे यहां शादी के बाद फर्स्ट नाइट पर सुलाया नहीं जाता दूल्हा-दुल्हन को...उस दिन छापे-वापे लगते हैं। अगले दिन जब दुल्हन पगफेरे के बाद ससुराल वापस आती है, तब उनकी फर्स्ट नाइट होती है होता है। तो पगफेरे पर मैं बहन के साथ उसके ससुराल गई थी। मैं 14 साल की थी और रात में वॉशरूम जाने के लिए उठी। मैंने देखा कि मेरी बहन के मुंह में कपड़ा डाला हुआ था, हाथ बांधे हुए थे और वो इंटिमेट एक्ट कर रहे थे। वो पहली रात थी। मैं डर गई। मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। मेरी बहन भी डर गई थी। वो मुझसे बोली कि तू कैसे भी करके मुझे घर ले चल। मैं कुछ नहीं कर सकी। मैं छोटी थी मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था।'

जिस घर में मेरी बहन की शादी हुई, बाद में पता चला कि वहां वैश्यावृति का काम होता है। हमारे यहां शादी के बाद फर्स्ट नाइट पर सुलाया नहीं जाता दूल्हा दुल्हन को। अगले दिन जब दुल्हन पगफेरे के बाद ससुराल वापस आती है, तब उनकी फर्स्ट नाइट होती है। तो पगफेरे पर मैं बहन के साथ उसके ससुराल गई थी। मैं 14 साल की थी और रात में वॉशरूम जाने के लिए उठी। मैंने देखा कि मेरी बहन के मुंह में कपड़ा डाला हुआ था, हाथ बांधे हुए थे और वो इंटिमेट एक्ट कर रहे थे।

कंगना शर्मा, एक्ट्रेस

घर में कई तहखाने बने थे जहां से लोग निकल रहे थे


कंगना ने आगे बताया, 'उसके ससुर आए और बोले कि आ जाओ तुम्हें घर दिखाता हूं। मेरी बहन बोली कि नहीं, नहीं इसको घर नहीं देखना। ये ठीक है इसको मेरे साथ ही छोड़ दो। तो मैंने कहा कि नहीं, नहीं मैं तो देखूंगी घर मौसा जी के साथ। तो वो मुझे नीचे लेकर गए। एक तहखाना बना हुआ, दूसरा और तीसरा तहखाना बना हुआ है। वहां से लोग निकल रहे हैं। तो मेरी बहन मेरा हाथ छुड़वाकर मुझे वहां से ऊपर लेकर आ गई। वो बोली कि घर चलते हैं, फिर बात करते हैं।'

पापा ने बहन को थप्पड़ मारा, खून बहने लगा, वो वापस ससुराल गई


कंगना के मुताबिक, उनकी बहन उन्हें लेकर घर वापस आ गई और पिता से मना कर दिया कि वह ससुराल नहीं जाएगी। लेकिन पिता ने थप्पड़ मारा और फिर खूब सुनाया। कंगना के मुताबिक, बहन के ससुरालवाले उसे नशे की गोलियां और न जाने क्या-क्या चीजें देकर वेश्यावृत्ति का काम करवाते थे। वह बोलीं, 'फिर हम घर गए और मेरी बहन ने बोला कि पापा मैं अब उस घर में नहीं जाऊंगी। तो मेरे पापा ने उसे थप्पड़ मारा। उसकी नाक से खून आया बहुत। पापा बोले कि तुम लड़कियां कहीं नहीं टिकोगी। अब शादी हो गई है और तुम्हें वहां पर भी नहीं टिकना है। तो फिर वापस वो चली गई। एक हफ्ते तक उसका कुछ अता पता नहीं था। उस टाइम एसटीडी फोन यूज होते थे। मैंने मम्मी से बोला कि मम्मी घर ठीक नहीं है। मुझे ठीक नहीं लग रहा। मैंने बात नहीं बताई। एक हफ्ते तक हम बहन को कॉल करते रहे, करते रहे पर कुछ पता ही नहीं चला।'

मेरी बहन ने बोला कि पापा मैं अब उस घर में नहीं जाऊंगी। तो मेरे पापा ने उसे थप्पड़ मारा। उसकी नाक से खून आया बहुत। पापा बोले कि तुम लड़कियां कहीं नहीं टिकोगी। अब शादी हो गई है। तो फिर वापस वो चली गई। एक हफ्ते तक हम बहन को कॉल करते रहे, करते रहे पर कुछ पता ही नहीं चला।

कंगना शर्मा, एक्ट्रेस
एक साल तक बिस्तर पर रही बहन, नशे की गोलियां देते थे


वह आगे बोलीं, 'फिर मेरे पापा गए। मेरी बहन साइड से दूसरे घर में चिट्ठियां डालती थी कि मुझे बचा लो। मेरे घरवालों को बता दो, मुझे बचा लो। मेरे पापा गए तो उन्हें घर से निकाल दिया। पापा को कुछ एक्टिविटी वहां दिखी तो वो गए अंदर। मेरी बहन बोली कि कैसे भी करके वहां से निकालें। मेरी बहन इतने ट्रॉमा में थी कि एक साल तक बेड से नहीं उठी। बाद में पता चला कि उसे नशे की गोलियां देते थे। पता नहीं क्या क्या चीजें मिलाकर देते थे। भगवान जाने क्या हुआ था उसके साथ।'


हलवाई से 1 रुपये में शादी करवा दी, उसने भी जबरदस्ती की

कंगना ने बताया कि पापा ने उनकी बहन का तलाक करवा दिया, लेकिन फिर एक एक रुपये में किसी हलवाई के साथ शादी करवा दी और उसने पहली ही रात उनकी बहन के साथ जबरदस्ती की। कंगना के मुताबिक, जब बहन ने तुरंत शादी से इनकार किया तो पापा ने उसे गंदी-गंदी बातें बोलीं और गालियां दी थीं। कंगना बोलीं, 'पापा ने उसका तलाक करवा दिया, लेकिन फिर से उसकी शादी करवा दी। वो एक रुपया देकर आ गए और हलवाई के साथ शादी फिक्स कर दी। बहन ने मना किया और कहा कि मैं तैयार नहीं हूं, तो पापा ने कहा कि तो फिर कोठा खोल लो, तुम ये हो, तुम रं**यां हो। हमसे अगर कुछ भी गलती हो गई तो गंदा-गंदा बोलते थे। गालियां देते थे।'

पापा ने उसका तलाक करवा दिया, लेकिन फिर से उसकी शादी करवा दी। वो एक रुपया देकर आ गए और हलवाई के साथ शादी फिक्स कर दी। बहन ने मना किया और कहा कि मैं तैयार नहीं हूं, तो पापा ने कहा कि तो फिर कोठा खोल लो। हमसे अगर कुछ भी गलती हो गई तो गंदा गंदा बोलते थे। गालियां देते थे।
पापा के बारे में कंगना शर्मा

बहन को कैंसर और टीबी हुआ, मौत हो गई

'हलवाई से शादी हो गई तो उसने पहली रात में ही शुरू कर दिया और बोलने लगा कि पहले वाले के साथ तो करवाकर आ गई। उसके साथ करके आई है तो यहां भी कर। बहन ने कहा कि मुझे टाइम दो थोड़ा। मुझे फिजिकल टच से डर लगता है। वहां से दो साल के अंदर उसकी ऐसी हालत हो गई कि उसे टीबी हो गया, उसको कैंसर भी हो गया और हमें पता तक नहीं चला। उसे कुछ दिखता नहीं था। आज तक मुझे इस बात का पछतावा है कि मैं अपनी बहन को नहीं बचा पाई।'

No comments