Recent Posts

Breaking News

ये मुझे मार डालेंगे....! शीबा ने भाई को की थी आखिरी कॉल, फिर स्विच ऑफ हुआ फोन, इस हाल में मिली लाश

दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। जिस शीबा ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने भाई को फोन कर कहा था- ‘ये मुझे मार डालेंगे…’, उसका फोन कुछ देर बाद स्विच ऑफ हो गया। परिवार उसे तलाशता रहा, लेकिन दो दिन बाद उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर एक अज्ञात शव के रूप में सामने आई। पुलिस ने पहचान करानी चाही लेकिन सफलता नहीं मिली।

परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान शीबा के रूप में की। अब उसके भाई ने प्रेमी, उसकी पहली पत्नी और परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2019 में हुई थी शीबा की शादी, दो बच्चे हैं

भावनपुर क्षेत्र के सियाल गांव निवासी जुनैद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बड़ी बहन शीबा की शादी वर्ष 2019 में कंकरखेड़ा क्षेत्र के मोहम्मदपुर लाला गांव निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। शादी से शीबा के दो बच्चे हैं।

जुनैद के अनुसार, शादी के करीब तीन साल बाद उसी गांव का सादिक पुत्र बाबर शीबा को अपने साथ रखने लगा। परिवार का आरोप है कि सादिक शीबा के दोनों बच्चों को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं था।प्रेम संबंध के बाद पहली पत्नी से भी था विवाद

परिवार का आरोप है कि सादिक पहले से शादीशुदा था और अपनी पहली पत्नी आसिया व बच्चों के साथ रहता था। शीबा और सादिक के बीच बच्चों और उसके साथ रहने को लेकर विवाद होता था। जुनैद ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर सादिक, उसकी मां वसीला, पहली पत्नी आसिया और भाई आबिद शीबा के साथ मारपीट और विवाद करते थे। परिवार के मुताबिक, सादिक शीबा से शादी करना चाहता था, लेकिन बच्चों को अपनाने को लेकर विवाद था।19 अगस्त को भाई को की थी आखिरी कॉल

जुनैद के अनुसार, 19 अगस्त की शाम शीबा ने उसे फोन किया था। उसने बताया कि सादिक, उसकी मां वसीला, पत्नी आसिया और भाई आबिद उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे हैं। शीबा ने भाई से अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा था कि ‘ये मुझे मार डालेंगे।’ इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर परिजनों के उड़े होश
21 अगस्त को परिवार के लोगों ने सामाजिक माध्यम पर एक अज्ञात युवती के शव की तस्वीर देखी। तस्वीर देखकर उन्हें शीबा का शक हुआ। इसके बाद परिजन सरधना थाने पहुंचे और मोर्चरी में शव की पहचान शीबा के रूप में की। शीबा की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद उसके भाई जुनैद ने पुलिस को तहरीर देकर सादिक और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर परिजनों के उड़े होश

21 अगस्त को परिवार के लोगों ने सामाजिक माध्यम पर एक अज्ञात युवती के शव की तस्वीर देखी। तस्वीर देखकर उन्हें शीबा का शक हुआ। इसके बाद परिजन सरधना थाने पहुंचे और मोर्चरी में शव की पहचान शीबा के रूप में की। शीबा की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद उसके भाई जुनैद ने पुलिस को तहरीर देकर सादिक और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया।

कुशावली के जंगल में गन्ने के खेत से मिला था शव

शीबा का शव मेरठ के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के जंगल में गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पहचान होने के बाद परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

सरधना पुलिस ने जुनैद की तहरीर के आधार पर सादिक, उसकी पत्नी आसिया, मां वसीला, भाई आबिद और दूसरे भाई शादाब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ख) और 61(1)(क) के तहत हत्या, साक्ष्य मिटाने और साजिश से संबंधित आरोपों में कार्रवाई की है।

No comments