Recent Posts

Breaking News

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 682, 287 भारतीयों समेत 3000 अब भी लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर टूटने से आई भीषण फ्लैश फ्लड और हिमस्खलन ने मध्य नेपाल में भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में मरने वालों की संख्या 682 हो गई है और 3000 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें 287 भारतीय भी शामिल हैं। वहीं, करीब 400 भारतीय अभी तिब्बत में फंसे हुए हैं। नेपाल सेना और भारतीय विशेषज्ञों सहित 11,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी राहत-बचाव में जुटे हैं। 

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद वहां 287 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं तथा शनिवार को चार और लोगों को बचाए जाने के बाद सुरक्षित बचाए गए भारतीय नागरिकों की संख्या बढक़र 88 हो गई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ के कारण चीन के क्षेत्र में फंसे 120 भारतीय नागरिक शनिवार को वहां से जमीन के मार्ग से होते हुए नेपाल पहुंच गए।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को चार भारतीय नागरिकों को रसुवा में एक जलविद्युत परियोजना से बचाया गया। उनके शीघ्र ही काठमांडू पहुंचने की उम्मीद है। इनके नाम रिपु कुमार, चनेश्वर नरजारी, कृपा शंकर और मोहम्मद मिनहाजुद्दीन है। इसी बीच अब घटना के तीन दिन बाद ग्लेशियर टूटने का वीडियो सामने आया है। 

टूअर गाइड के एक ग्रुप ने तिब्बत में एक ऊंची जगह से इसे कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में नेपाल की सीमा के पास बर्फ से ढके पहाड़ और ग्लेशियर दिखाई दे रहे हैं। अचानक ग्लेशियर की बर्फ और चट्टानों का करीब 800 मीटर लंबा हिस्सा टूटकर नीचे घाटी में गिरता नजर आता है। 

हिमस्खलन के बाद धूल और मलबा पूरे इलाके में फैल जाता है। वीडियो में नीचे की ओर बहता पानी और मलबा भी दिखाई दे रहा है। ग्रुप जब नीचे उतरा, तो रास्ते बंद मिले। इसके बाद उन्हें पता चला कि ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन के बाद इलाके में आई बाढ़ से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है

No comments