रामपुर में किशोरी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, मृतका के मामा ने लगाए गंभीर आरोप

Hathras : सहपऊ क्षेत्र के गांव रामपुर में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटका मिलने से कई सवाल खड़े कर दिए हैं । कमरे में फंदे से लटका शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के मामा ने इसे हत्या का आरोप लगते हुए बताया है कि सौतेली मां और पिता पर प्रताड़ना करते थे , जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के बयान भी सामने आए हैं।
पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। हुए पैसों के लेन-देन के विवाद में घायल हुए कुछ लोगों का मनचाहा मेडिकल बनवाने और उन्हें रेफर लिखने का दबाव बनाया जा रहा था। जब डॉक्टर और कर्मचारियों ने नियमों के अनुसार कार्य करने की बात कही तो आरोपियों ने इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा किया।
घटना के दौरान इमरजेंसी में मौजूद कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल परिसर में हंगामे और अभद्र व्यवहार के दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी चर्चा है कि आखिर जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक औपचारिक शिकायत क्यों नहीं दी गई। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जे.जे. राम की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस पूरे मामले में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डॉ. अनुपम मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना देने की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।
No comments