नाग पंचमी पर शुभ योग और सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में करें नाग पूजन, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत
नाग पंचमी का पावन पर्व 17 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार इस पर्व पर अति शुभ योग बन रहे हैं जिसके कारण इस दिन नागों की पूजा बेहद फलदायी साबित होने वाली है। चलिए जानते हैं नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं।
नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक विशेष त्योहार है, जो श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 17 अगस्त 2026 को सावन सोमवार के साथ मनाया जाएगा। इस दिन शुभ योग बनने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार इस योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में इस शुभ योग में नागों का पूजन भी विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है। इसके अलावा नाग पंचमी के दिन तीसरे सावन सोमवार का भी शुभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण इस दिन का महत्व ओर भी ज्यादा बढ़ गया है। चलिए आपको बताते हैं इस दिन पूजा के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2026
नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त 17 अगस्त 2026 की सुबह 05:51 से 08:29 बजे तक रहेगा। वहीं पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 04:52 से 17 अगस्त 2026 की शाम 05:00 बजे तक रहेगी।
नाग पंचमी के चौघड़िया मुहूर्त 2026
- अमृत - सर्वोत्तम - 05:51 AM से 07:30 AM
- शुभ - उत्तम - 09:08 AM से 10:47 AM
- चर - सामान्य - 02:03 PM से 03:42 v
- लाभ - उन्नति - 03:42 PM से 05:20 PM
- अमृत - सर्वोत्तम - 05:20 PM से 06:59 PM
- चर - सामान्य - 06:59 PM से 08:20 PM
- अमृत - सर्वोत्तम - 03:09 AM से 04:30 AM, अगस्त 18
नाग पंचमी 2026 पूजा विधि
- नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू होने से पहले ही उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद नाग देवता की मूर्ति को एक चौकी पर स्थापित करें। साथ में भगवान शिव की फोटो भी जरूर रखें।
- फिर भगवान शिव और नाग देवता को कुमकुम, अक्षत और फूल चढ़ाएं।
- कच्चे दूध, देशी घी और चीनी का मिश्रण बनाकर नाग देवता को अर्पित करें। अगर घर में शिवलिंग है तो ये चीजें उस पर अर्पित करें।
- इसके बाद नाग देवता की आरती उतारें।
- फिर चंदन या हल्दी के लेप से घर के मुख्य द्वार पर सर्प का चित्र बनाएं।
- इसके बाद नाग पंचमी की कथा सुनें।
- अगर नाग पंचमी का व्रत रखा है तो उसका शाम में पारण करें।
No comments