Recent Posts

Breaking News

OMG: पति हुआ राजी, पत्नी के प्रेमी को भी अपनाया, एक छत के नीचे रहेंगे तीनों


आपने पति-पत्नी और प्रेमी को लेकर तमाम तरह के किस्से सुने होंगे। इन तीनों किरदारों में पति कहीं ड्रम में मिला तो कहीं पहाड़ से फेंक दिया गया या फिर कहीं बाथरूम की फर्श के नीचे से लाश बरामद की गई, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे केस से रूबरू कराएंगे, जहां एक महिला है, लेकिन उसकी सिंदूर में मांग भरने वाले दो शख्स थे।

एक व्यक्ति महिला का खुद पति है और दूसरा उसका प्रेमी। ये मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो वह भी सन्न रह गई। हैरानी की बात ये है कि पत्नी के प्रेमी को लेकर उसके पति को किसी तरह का ऐतराज नहीं और न ही महिला के बच्चों को। पत्नी की खातिर पति ने उसके प्रेमी को खुशी-खुशी अपना लिया है। अब महिला, उसके दो बच्चे, पति और उसका प्रेमी एक ही छत के नीचे रहेंगे।

पूरा मामला सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पत्नी अपने पति और प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ी है। वहीं पति को भी पत्नी के इस फैसले पर आपत्ति नहीं था। परिवार के अन्य सदस्यों के विरोध के बाद ये मामला पुलिस तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, एक युवक की पत्नी का अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने विरोध करने के बजाय पत्नी के प्रेमी को अपना लिया। लेकिन महिला के ससुराल वाले राजी नहीं थे। महिला पति के साथ-साथ दूसरे युवक के साथ भी रहने की इच्छा जता रही थी। उसका पति भी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ रहने पर सहमत हो गया था। दंपती के दो बच्चे भी हैं, उन्हें भी मां के इस फैसले पर कोई ऐतराज नहीं था, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध कर रहे थे। इसके बाद मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने तीनों पक्षों को बैठाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिस की ओर से किसी पक्ष को जबरन कहीं भेजने का अधिकार नहीं है। तीनों पक्षों की स्थिति के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन बच्चों की मां ने छह बच्चों के पिता से किया निकाह

वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद जिले के रानीनागल गांव में तीन बच्चों की मां तबस्सुम की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में पति रियाजुल की मौत के बाद तबस्सुम अपने 3 बच्चों के साथ ससुराल में रहकर उनका पालन-पोषण कर रही थीं। अब उन्होंने मोहम्मद उमर के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया है। उमर छह बच्चों के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी भी अब उनके साथ नहीं रहतीं और उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। दोनों के साथ आने के बाद नई गृहस्थी में कुल नौ बच्चों की जिम्मेदारी जुड़ गई है।

3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के बाप से निकाह किया

तबस्सुम की मुलाकात कोरबांकू निवासी मोहम्मद उमर से हुई थी। उमर मैकेनिक का काम करते हैं। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को समझा और साथ रहने का फैसला कर लिया। परिवार की जानकारी के बिना दोनों ने कलियर शरीफ जाकर निकाह कर लिया। इसके बाद कोर्ट मैरिज भी की। शादी की जानकारी जब परिवार और रिश्तेदारों को हुई तो विरोध शुरू हो गया।

No comments