1 अक्टूबर से बदलेंगे ये नियम, LPG सब्सिडी से बैंक FD और प्रॉपर्टी TDS तक..

हर महीने की शुरुआत के साथ कुछ नए नियम और बदलाव लागू होते हैं। अब 1 अक्टूबर से भी कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों के रोजमर्रा के काम और जेब पर पड़ सकता है। इनमें LPG, बैंकिंग, UPI पेमेंट, प्रॉपर्टी और गाड़ियों से जुड़े नियम शामिल हैं।
ऐसे में अगर आप एलपीजी सिलेंडर लेते हैं, बैंक में एफडी रखते हैं, प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं या गाड़ी चलाते हैं, तो इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। आइए जानते हैं 1 अक्टूबर से कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं…
- फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियम: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों के अनुसार, पहली तारीख से बैंकों को एक ही तारीख पर जमा की गई समान राशि के लिए सभी ब्रांच और ग्राहकों को एक जैसी ब्याज दरें देनी होंगी। अब सभी स्मॉल फाइनेंस बैंकों को हर दिन सुबह 10 बजे तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों की लिस्ट अपडेट करनी होगी।
- प्रॉपर्टी खरीद आसान: एनआरआई सेलर्स से प्रॉपर्टी खरीदने वाले खरीदारों को 1 अक्टूबर से राहत मिलेगी। आयकर के नए नियमों के तहत, एनआरआई सेलर्स से प्रॉपर्टी खरीदने के लिए रेजिडेंट इंडिविजुअल खरीदारों और HUF को अब TAN लेने की जरूरत नहीं होगी। वे इसके बजाय अपने PAN का इस्तेमाल करके टीडीएस काट सकेंगे और उसकी रिपोर्ट कर सकेंगे।
- पीयूसी पर सरकार की सख्ती: 1 तारीख से दिल्ली की सड़कों पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी, जो गाड़ियों के पीयूसी सर्टिफिकेट को चेक करेंगी। मोटर व्हीकल एक्ट (संशोधन) के तहत, वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने पर 10,000 रुपये का चालान और 3 से 6 महीने तक की जेल या दोनों का प्रावधान भी लागू है।
- गैस सिलेंडर पर ई-केवाईसी अनिवार्य: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 1 अक्टूबर से बिना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी ई-केवाईसी के घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
- एसबीआई का कैश विदड्रॉल पर नया नियम: एसबीआई ब्रांच के जरिए खोले गए 'बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट' से कैश निकालने के चार्ज में बदलाव कर रहा है। इसके तहत, 1 तारीख से महीने में चार बार कैश निकालना फ्री रहेगा।
सबसे युवा अमीरों की शीर्ष 10 सूची में जेप्टो, विस्पर फ्लो, भारतपे, परप्लेक्सिटी और ओयो जैसी कंपनियों से जुड़े कारोबारी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस सूची में शामिल सभी लोगों की उम्र 32 साल या उससे कम है।
No comments