Bharat Gas LPG: भारत गैस ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब पैसे नहीं होने पर भी मिलेगा सिलेंडर, जानें कैसे
LPG Cylinder Refill Loan: एलपीजी सिलेंडर की कीमत और घरेलू बजट के बीच तालमेल बैठाना कई परिवारों के लिए चुनौती बन जाता है। खासकर सिलेंडर बुकिंग के समय अगर खाते में पर्याप्त पैसे न हों, तो रिफिल टल सकती है।
ऐसे ग्राहकों के लिए भारत गैस ने ब्याज-मुक्त माइक्रो-लोन सुविधा शुरू करने की जानकारी दी है।
सिलेंडर रिफिल के लिए मिलेगा ₹600 तक का लोन
भारत गैस के मुताबिक, ग्राहक एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने के लिए ₹600 तक का बिना ब्याज वाला माइक्रो-लोन ले सकते हैं। इस सुविधा का उद्देश्य उन ग्राहकों को तत्काल राहत देना है, जिन्हें सिलेंडर भरवाते समय पूरी रकम जुटाने में परेशानी होती है।
हर हफ्ते देनी होगी ₹100 की किस्त
इस योजना के तहत ₹600 का लोन लेने वाले ग्राहक को हर सप्ताह ₹100 की किस्त चुकानी होगी। कंपनी के अनुसार, इस रकम पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। यानी ग्राहक पहले सिलेंडर रिफिल करा सकता है और बाद में तय किस्तों में रकम वापस कर सकता है।
कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ?
भारत गैस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इच्छुक ग्राहकों को अपने नजदीकी भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर या एलपीजी एजेंसी से संपर्क करना होगा। वहां जरूरी प्रक्रिया और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। हालांकि, लोन की पात्रता और मंजूरी संबंधित प्रक्रिया के अनुसार तय होगी।
OneGrow Fintech के साथ मिलकर सुविधा
भारत गैस यह माइक्रो-लोन सुविधा OneGrow Fintech के साथ साझेदारी में उपलब्ध करा रही है। इसका मकसद एलपीजी रिफिल के लिए तत्काल पैसों की जरूरत वाले ग्राहकों को भुगतान में सुविधा देना है।
नोट: लोन लेने से पहले ग्राहक को एजेंसी से पात्रता, जरूरी दस्तावेज, पुनर्भुगतान की शर्तों और सुविधा की उपलब्धता की पूरी जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

No comments