Recent Posts

Breaking News

'घर में शेर और बाहर बिल्ली', वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर के बयान ने मचाई सनसनी

'घर में शेर और बाहर बिल्ली', वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर के बयान ने मचाई सनसनी


ई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दो युवा सितारे अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सबकी जुबान पर हैं। दोनों की तूफानी बल्लेबाजी ने दुनियाभर में छाप छोड़ी है। अभिषेक शर्मा ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में फुल मेंबर टीम के लिए सबसे तेज शतक जड़ दिया।


उन्होंने महज 30 गेंदों में सौ का आंकड़ा पूरा कर लिया। इस धमाकेदार पारी से पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल काफी प्रभावित हुए, लेकिन उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को एक जरूरी सलाह भी दी।

रिकॉर्ड शतक पर पाटिल की प्रतिक्रिया

संदीप पाटिल ने कहा कि अभिषेक के शतक पर उन्हें कोई ताज्जुब नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने छह ओवर में ही 100 रन बना लिए थे। आधुनिक क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को 'किल करने का लाइसेंस' मिला हुआ है और वे इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहे अभिषेक शर्मा हों या वैभव सूर्यवंशी, दोनों कमाल कर रहे हैं।

पाटिल ने पुराने और नए क्रिकेट की तुलना करते हुए कहा कि 70-80 के दशक में 200 या 220 रन अच्छा स्कोर माना जाता था। अब वह बात खत्म हो चुकी है। आज वैभव और अभिषेक जो खेल रहे हैं, वही मॉडर्न डे क्रिकेट है। आगे और खिलाड़ी भी इनका अनुकरण करेंगे। टी20 की शुरुआत में 160 औसत स्कोर माना जाता था, फिर 180-200 हो गया। अब 250 या 300 भी कोई बना दे तो हैरानी नहीं होगी।

घर में शेर, बाहर बिल्ली न बनें: पाटिल

पाटिल ने दोनों युवा खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी का सम्मान है, लेकिन भारत के बाहर खेलते समय गेंद थोड़ी मूवमेंट लेना शुरू करती है तो दिक्कत आ जाती है। दोनों को इस पहलू पर खास ध्यान देना होगा और मेहनत करनी होगी। सिर्फ घरेलू मैदान पर शेर बनकर बाहर जाकर बिल्ली न बन जाएं। ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने जोर दिया कि दोनों के पास जबरदस्त ताकत, गुणवत्ता और स्किल है। वे इनका सही इस्तेमाल भी कर रहे हैं। बस विदेशी परिस्थितियों में भी उतनी ही मजबूती दिखानी होगी। युवा खिलाड़ियों की इस आक्रामक अप्रोच ने क्रिकेट को नया रंग दिया है। संदीप पाटिल जैसे दिग्गजों की सलाह उन्हें और निखारने में मददगार साबित हो सकती है। अब देखना यह होगा कि अभिषेक और वैभव बाहर के मैचों में भी वही धमाल मचा पाते हैं या नहीं।

No comments