Recent Posts

Breaking News

जिस मदीना होटल में चाव से खाते थे लोग, वहां थूक कर सेंकी जा रही थी तंदूरी रोटी, वीडियो वायरल.

 

जिस मदीना होटल में चाव से खाते थे लोग, वहां थूक कर सेंकी जा रही थी तंदूरी रोटी, वीडियो वायरल


मरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां थूक लगाकर लोगों को रोटी परोसी जा रही थी. हालांकि घटना का खुलासा होने के बाद आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.


इसकी पूरी जानकारी तब हुई, जब इस कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, अमरोहा के मदीना होटल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में एक युवक तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर थूकता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.

तंदूर पर रोटी लगाते हुए थूकता था अरमान
अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार के मदीना होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो ने इलाके में चर्चा तेज कर दी. वीडियो मदीना होटल का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि ऐसे मामले लगातार आ रहे हैं. जिला अलग-अलग लेकिन कांड बिल्कुल एक जैसा.

No comments