Recent Posts

Breaking News

जिस कलाई पर 15 साल बांधी राखी, उसे के नाम का पहन लिया मंगलसूत्र. प्रयागराज में घरवालों ने कर दिया बेटी का अंतिम संस्कार!..

 

जिस कलाई पर 15 साल बांधी राखी, उसे के नाम का पहन लिया मंगलसूत्र. प्रयागराज में घरवालों ने कर दिया बेटी का अंतिम संस्कार!


Prayagraj Woman Marries Rakhi Brother: लोग प्यार में अंधे हो जाते हैं, ये तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी कहानी सुनी है, जहां कोई लड़की उसी शख्स से शादी कर ले, जिसे वह सालों तक अपना भाई मानकर राखी बांधती रही हो?

G हां, सही सुना आपने प्रयागराज से सामने आई इस कहानी ने रिश्तों की परिभाषा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां 20 साल की एक युवती ने उस युवक से शादी कर ली, जिसे उसका परिवार करीब 15 साल से भाई मानता था.

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवती खुद भी उसे बचपन से राखी बांधती थी. शादी की खबर सामने आते ही परिवार ने बेटी को मृत मानकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार तक कर दिया. हालांकि, युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपने पति के साथ खुश है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि जो लड़की युवक को सालों से राखी बांधती थी, अचानक उसके मन में उसके लिए प्रेमी वाला प्रेम-भाव कैसे पनप गया.

मामला यमुनागर स्थित औद्योगिक थाना इलाके का बताया जा रहा है. परिवार के मुताबिक 22 साल के शाश्वत का उनके घर लंबे समय से आना-जाना था. वह LLB की पढ़ाई कर रहा है और उसके पिता बिजली विभाग में नौकरी करते हैं. परिवार का कहना है कि शाश्वत और उनकी 20 साल की बेटी नंदिनी के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था और युवती करीब 15 सालों से उसे राखी बांधती आ रही थी. उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि दोनों के बीच कब प्रेमी-प्रेमिका वाली नजदीकियां बढ़ीं. 20 सितंबर को दोनों घर से चले गए और बाद में उन्होंने इंटरकास्ट मैरिज कर लिया. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया.

शादी की खबर मिलने के बाद युवती के पिता गणेश ने उसे मृत मानकर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया. परिवार की ओर से उसकी तस्वीर पर 'स्वर्गीय' लिखे जाने की बात सामने आई है. परिजनों ने 22 सितंबर को उसकी पुण्यतिथि जैसी रस्में पूरी करने का दावा किया. मां का कहना है कि परिवार अब बेटी से अपना रिश्ता खत्म कर चुका है.

दूसरी तरफ युवती ने एक वीडियो जारी कर परिवार के आरोपों को खारिज किया है. उसका कहना है कि उसने शाश्वत से अपनी इच्छा से शादी की है और वह अपने पति के साथ खुश है. उसने परिवार से उसे और उसके पति को परेशान नहीं करने की अपील भी की. युवती ने अपने पिता गणेश पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

नंदिनी का दावा है कि वह लंबे समय से बीमार थी, लेकिन परिवार ने उसका ठीक से इलाज नहीं कराया. शादी के बाद पति और ससुराल वालों द्वारा इलाज और देखभाल किए जाने की बात भी उसने कही है. घर से दो लाख रुपये ले जाने के आरोप से भी उसने इनकार किया. वहीं, परिवार का आरोप है कि शाश्वत उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. फिलहाल दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं. युवती की शादी उसकी सहमति से हुई या मामले में कोई अन्य पहलू है, इसकी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी.

No comments