Asian Games 2026: 3 मेडल जीतकर रचा इतिहास, अब क्लोजिंग सेरेमनी में तिरंगा थामेंगी नीरू ढांडा

एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की स्टार ट्रैप निशानेबाज नीरू ढांडा फ्लैग बियरर के रूप में भारतीय दल की अगुवाई करेंगी. रविवार को आयोजित होने वाली इस फ्लैग बियरर में 27 साल की नीरू के हाथों में तिरंगा होगा.
उन्होंने इस एशियन गेम्स में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है. (PHOTO CREDIT- PTI)

नीरू ढांडा अपना तीसरा मेडल जीतने के अगले दिन स्वदेश लौट आई थीं. लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर चुने जाने के सम्मान के बाद वो शनिवार सुबह भारत से दोबारा नागोया के लिए उड़ान भरेंगी. (PHOTO CREDIT- PTI)

भारतीय दल की डिप्टी शेफ डी मिशन और पूर्व दिग्गज निशानेबाज अंजलि भागवत ने नीरू ढांडा को फ्लैग बियरर बनाने के फैसले की आधिकारिक ऐलान किया है. भागवत ने कहा, 'नीरू महिला फ्लैग बियरर बनने के लिए कल सुबह वापस नागोया लौट रही हैं. पुरुष फ्लैग बियरर को लेकर फैसला शनिवार को लिया जाएगा.' (PHOTO CREDIT- PTI)

नागोया की शूटिंग रेंज में नीरू ढांडा ने अपने सटीक निशानों से इतिहास रच दिया. महिला ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फिर महिला टीम इवेंट में मनीषा कीर और आशिमा अहलावत के साथ मिलकर देश को सिल्वर मेडल दिलाया. (PHOTO CREDIT- PTI)

इसके बाद, नीरू ढांडा ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट के आखिरी दौर में कायनन चेनाई के साथ जोड़ी बनाकर दूसरा गोल्ड मेडल जीता और अपने मेडल्स की संख्या तीन कर ली. नागोया में उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय दल का सबसे चमकता सितारा बना दिया है.
No comments