Recent Posts

Breaking News

ससुराल में पट्टा लेकर खोदा गड्ढा, अचानक रातों-रात चमकी किस्मत, मिले इतने डायमंड.

 

Panna News: ससुराल में पट्टा लेकर खोदा गड्ढा, अचानक रातों-रात चमकी किस्मत, मिले इतने डायमंड


Panna News: पन्ना जिले से एक बार फिर से हीरा निकलने की खबर सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रहने वाले दंपती को चार बेशकीमती हीरे हैं. बताया जा रहा है कि गुड्डी देवी और उनके पति राजकुमार ने कुछ दिन पहले ही एक हीरा खदान को लिया था.


इसके अलावा 6 महीने से वह हीरे के लिए मेहनत कर रहे थे और उन्होंने खुदाई जा रखी थी. चारों हीरों का कुल वजन 5.16 कैरेट है.

महिला के पति पति राजकुमार ने बताया कि उनकी ससुराल पन्ना के बड़गड़ी गांव में है. राजकुमार बताते हैं कि पन्ना में लोगों की किस्मत चमकाने वाले हीरे मिलने की बातें वह लंबे समय से सुनते थे. इसी उम्मीद से उन्होंने ससुराल आकर सरकोहा गांव की निजी भूमि पर हीरा खदान के लिए हीरा कार्यालय से पट्टा जारी करवाया और करीब छह महीने तक लगातार मेहनत की. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें एक साथ चार नग छोटे-बड़े हीरे मिल गए.

कितना है चारों हीरों का वजन?
इन चारों हीरों का कुल वजन 5.16 कैरेट है. इनमें 1.44 कैरेट, 1.62 कैरेट, 1.29 कैरेट और 0.81 कैरेट के हीरे शामिल हैं. दंपती ने खुशी के साथ चारों हीरे हीरा कार्यालय में जमा करा दिए हैं. अब इन्हें आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा. राजकुमार ने कहा कि आगे भी अगर माता रानी कृपा करेंगी, तो हम अपना कारोबार करेंगे. अब जो भी पैसा मिलेगा. कुछ बच्चों को देंगे और आगे कारोबार में लगा देंगे. हीरे की चाहत में ही हम अपनी ससुराल में ही जम गए हैं. हम चाहते हैं कि और बड़ा हीरा मिले.

पन्ना में पहले से ही है हीरा निकलने की प्रथा
हीरा पारखी अनुपम सिंह ने कहा कि मुन्नी देवी को चार हीरे मिले हैं. दो हीरे उज्जवल किस्म के हैं और दो हीरे मैले किस्म के हैं. इन्होंने अप्रैल में हीरा खदान के लिए आवेदन किया था. उन्हें दो हीरे आज मिले हैं और दो कल मिले हैं. पन्ना में हीरे निकलने की प्रथा काफी पहले से है. इसी वजह से लोगों को हीरे प्राप्त हो रहे हैं.

No comments