अमरूद के ये रहे औषधीय गुण, स्वाद भी सेहत के लिए वरदान भी..

भारत में मिलने वाला एक साधारण फल है अमरूद। लगभग अधिकांश घरों या ग्रामीण इलाकों में इसके पेड़ मिल जाते हैं। पौष्टिकता से भरपूर अमरूद को संस्कृत में अमृतफल कहते हैं। अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी2, ई और के, फाइबर, कैल्शियम, आयरन तत्त्व काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसीलिए तो अमरूद को सुपर फ्रूट कहा जाता है।
अमरूद का सेवन करने से कई बीमारियां और परेशानियां दूर होती हैं। अमरूद का औषधीय गुण प्यास को शांत करता है, हृदय को बल देता है, उल्टी रोकता है, पेट साफ करता है और कफ निकालता है। मुंह में छाले होने पर, मस्तिष्क एवं किडनी के संक्रमण, बुखार, मानसिक रोगों में इसका सेवन लाभप्रद होता है। आइए जानते है अमरूद हमे कौन-कौन सी परेशानियों से बचाता है।
की रोशनी तेज करे
आंखों की रोशनी के लिए विटामिन ए आवश्यक तत्त्व है और अमरूद में यह तत्त्व भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए रोजाना अमरूद का सेवन करना चाहिए। इससे रतौंधी का खतरा काफी कम होता है और आंखों की रोशनी तेज होती है।
दमकती त्वचा
कम उम्र में ही त्वचा पर झुर्रियां पडऩे की शिकायत होने लगती है और चेहरे पर कालापन आने लगता है। ऐसे में लाल रंग का अमरूद त्वचा के लिए काफी सहायक होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाने से रोकते हंै।
थायराइड प्रॉब्लम
अमरूद में मौजूद कॉपर थायराइड के लिए आवश्यक तत्त्व है। अमरूद वजन कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। इसलिए थायराइड के मरीजों को रोजाना अमरूद का सेवन करना चाहिए और साथ ही अमरूद के पत्तों को चाय के रूप में सेवन करें।
हृदय संबंधी बीमारियां
कम उम्र से लेकर उम्रदराज लोग हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त होने लगे हैं। ऐसे में नियमित अमरूद के सेवन से रक्तचाप में कमी आती है और वसा भी कम होती है।
कैंसर से बचाव
अमरूद में कैंसर रोधी और ट्यूमर रोधी तत्त्व मसलन लाइकोपिन, विटामिन सी, पालीफेनाल्स मौजूद हैं, जो कैंसर और ट्यूमर के खतरे को कम करते हैं। इसके अलावा अमरूद छाती, मुंह, त्वचा, पेट आदि कैंसरों में भी लाभकारी होता है।
डायबिटीज से बचाता है
अमरूद में रिच फाइबर कंटेंट और लो ग्लायसेमिक इंडेक्स होने के कारण यह डायबिटीज से बचाता है।
इम्युनिटी बूस्टर
अमरूद विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है। अमरूद में संतरे से चार गुना ज्यादा विटामिन सी होता है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून पावर बढ़ाता है। इसका सेवन इन्फेक्शन और बीमारियों से भी बचाता है।
खांसी-जुकाम से आराम दिलाता है अमरूद
जुकाम के पुराने रोगी, जिसका कफ न निकल रहा हो, उनको एक बड़ा अमरूद बीज निकालकर खिला दें और ऊपर से ताजा जल रोगी नाक बंद करके पी ले। दो-तीन दिन में ही रुका हुआ जुकाम बहकर साफ हो जाएगा। यदि सूखी खांसी हो और कफ न निकलता हो तो, सुबह एक ताजे अमरूद को तोडक़र, चबा-चबा कर खाने से 2-3 दिन में लाभ होता है। एक रिसर्च के अनुसार अमरूद की पत्तियों का सेवन जुकाम खांसी से आराम दिलाने में सहायक होता है, क्योंकि अमरूद में पाए जाने वाला विटामिन सी जुकाम और खांसी से शरीर को लडऩे में मदद करता है।
No comments