Recent Posts

Breaking News

9/11 होने से बचा लिया हिंदुस्तानी ने, पीएम ने की भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ, बताया देश का गौरव

 


पूरी दुनिया इस समय भारतीय पायलट स्मित मच्छार को सलाम कर रही है। उन्होंने ऐसी बहादुरी दिखाई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप हों या फिर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, सभी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। स्मित मच्छार ने अपनी जान की परवाह किए बिना 180 लोगों को मौत के मुंह से वापस लाया। 

अगर वह अपनी जान की बाजी नहीं लगाते तो आज पूरी दुनिया एक भयानक हादसे को देख और सुन रही होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के धैर्य, साहस और सूझ-बूझ की सराहना करते हुए उन्हें ‘हीरो’ बताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन की सूझबूझ और हिम्मत से 9/11 जैसी बड़ी घटना होने से टल गई। उन्होंने कहा कि उनका पराक्रम ‘हर देशवासी को गौरव से भर देता है।

श्री मोदी ने उनका अभिनंदन करते हुए लोगों से कैप्टन स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया। श्री मोदी ने फ्लाईदुबई की उड़ान में घटी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि … आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। हर देशवासी के लिए स्मित का ये पराक्रम हमें गौरव से भर देता है। 

प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी आज मेरी स्मित के पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी बहन सोनल से भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित का इलाज चल रहा है, आज पूरी दुनिया उन पर गर्व कर रही है। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित की दीर्घयु के लिए, स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें, और भारत के गौरव को बढ़ाने वाले भाई स्मित का अभिनंदन करें।

नेतन्याहू का सलाम

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर कहा कि भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी जबरदस्त बहादुरी के लिए मेरा सलाम। उन्होंने कहा कि पायलट मच्छार ने चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों और चालक दल को हमलावर पर काबू पाने में मदद की जिससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। श्री नेतन्याहू ने कहा कि पायलट स्मित ने 174 लोगों की जान बचाई।

चाकू नहीं, कुल्हाड़ी से हुआ हमला

जांच में सामने आया सच, हमलावर ने क्रैश एक्स का किया इस्तेमाल

विमानन सुरक्षा के इतिहास में यह अपनी तरह की पहली और डरावनी घटना है, जहां किसी आपातकालीन जीवन रक्षक उपकरण का इस तरह दुरुपयोग किया गया हो। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई इस वारदात ने दुनिया भर के सुरक्षा विशेषज्ञों को हिलाकर रख दिया है। एक तरफ जहां एयरपोर्ट पर यात्रियों के छोटे नेल कटर तक जब्त कर लिए जाते हैं, वहीं कॉकपिट में पहले से ही एक धारदार कुल्हाड़ी मौजूद रहती है। को-पायलट जैसे भरोसेमंद व्यक्ति द्वारा इसका इस्तेमाल किए जाने से साफ है कि केवल बाहरी सुरक्षा काफी नहीं है। 

हालांकि, विमान में सफर कर रहे एक इजरायली डॉक्टर ने समय रहते अपनी सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और घायल कैप्टन की जान बच गई। जांच से यह साफ हुआ है कि हमलावर ओमानी को-पायलट बाहर से किसी भी तरह का चाकू या बाहरी हथियार तस्करी कर कॉकपिट में नहीं लाया था। उसने विमान के भीतर कॉकपिट में पहले से ही सुरक्षित रूप से रखे गए फायर एक्स यानी ‘क्रैश एक्स’ का इस्तेमाल किया। 

अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के अनुसार यह विशेष कुल्हाड़ी फैक्टरी में ही विमान के साथ फिट की जाती है और इसे हर फ्लाइट के कॉकपिट में रखना अनिवार्य कानूनी नियम है। इस अचानक हुए खूनी हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की गर्दन और सिर पर बेहद गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी।

इजरायली डॉक्टर बने देवदूत, बचाई कैप्टन की जान

जब कॉकपिट के अंदर यह खौफनाक संघर्ष चल रहा था और कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए थे, तब फ्लाइट में अफरातफरी मच गई। ऐसे में विमान में यात्रा कर रहे एक इजरायली डॉक्टर ने अपनी पेशेवर सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। डॉक्टर ने न सिर्फ हमलावर को-पायलट को अन्य लोगों की मदद से काबू में किया और दबोचा, बल्कि गंभीर रूप से घायल कैप्टन को तुरंत जरूरी चिकित्सीय सहायता देकर उनकी जान बचाई।

ओमानी पायलट के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू

इजरायल जा रहे प्लेन को कथित रूप से हाई जैक करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार ओमानी को पायलट पर तेल अवीव शिकंजा कसने की कोशिश कर रहा है। इजरायल इस ओमानी पायलट को अपने शिकंजे में लेकर इस साजिश की तह तक जाना चाहता है, इसके लिए इजरायल ने इस ओमानी पायलट के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन यहां एक पेच फंस रहा है। 

दरअसल ये पायलट अभी सऊदी अरब में है, जहां विमान के लैंडिंग के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है, लेकिन न तो सऊदी अरब और न ही ओमान के साथ इजरायल का कूटनीतिक रिश्ता है। इजरायल के नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन-गवीर ने गुरुवार को कहा कि वह ओमान के उस को-पायलट के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे, जिस पर तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश करने की कोशिश का आरोप है।

No comments