हिमाचल के हमीरपुर में शिमला-मटौर फोरलेन निर्माणाधीन पुल टूटा, 8 मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में जिले में हादसा हुआ है. शुक्रवार को यहां पर मसियाना में हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन लोहे के पुल का एक हिस्सा टूट गया औऱ यहां पर दो लोग घायल हो गए.
घटना के बाद पांच मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए कोशिश जारी है. इस घटना में कुल आठ मजदूर घायल हुए हैं. पांच घायलों को बाद में रेस्क्यू किया गया.
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले में कोहली-नादौन के बीच फोरलेन बन रहा है और इसी में लोहे का पुल भी बनाया जा रहा था. इस दौरान शुक्रवार दोपहर को मजदूर निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे थे कि अचानक 2:00 बजे पुल का एक हिस्सा टूट गया और दो मजदूर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि अब भी पांच लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया गया. दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और मौके पर मशीनरी के जरिये भी बचाव अभियान चल रहा है.
बताया जा रहा है कि 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान तकनीकी खराबी पेश आई और फिर एक हिस्सा नीचे गिर गया. एनएचएआई के अनुसार ब्रिज के पियर्स को नुकसान नहीं पहुंचा है.घटना की तकनीकी जांच की जा रही है.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल ले गई है. इसमें एक मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर है. एंबुलेंस के जरिये हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया कि दो लोग घायल हुए हैं और करीब साढ़े 12 बजे यह घटना पेश आई है.

पुल टूटने से दो लोग नीचे गिर गए थे, जिन्हें निकाल लिया गया है.
गौर रहे कि शिमला-कांगड़ा के बीच फोरलेन बन रहा है और चीलबहाल कोहली बायपास पर मस्सियाना में निर्माणाधीन की यह घटना है.
कुल आठ लोग घायल हुए हैं
हमीरपुर के नायब तहसील जगदीश चंद ने बताया कि निर्माणाधीन लोहे के पुल का हिस्सा टूट गया है और असमें 8 मजदूर काम कर रहे थे. 5 मामूली घायल है तथा 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है. उनका इलाज हमीरपुर मैडिकल कॉलेज में चल रहा है. प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं.
मौके पर चश्मदीद देशराज ने बताया कि अचानक से निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया. उस समय वह घास काटने का कार्य कर रहे थे.
हमीरपुर जिले में कोली-नादौल के बीच फोरलेन बन रहा है और इसी में लोहे का पुल भी बनाया जा रहा था.
इसी दौरान मजदूरों की चीख पुकार शुरू हो गई उन्होंने बताया कि कड़ी में मशक्कत के बाद घायल मजदूरों को बाहर निकल गया. उसके बाद प्रशासन की मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किए गए.
No comments