Recent Posts

Breaking News

लड़की के चक्कर में ले ली जान... बेंगलुरु में महिला सीनियर को लेकर भिड़े क्लासमेट, बीकॉम छात्र की चाकू मारकर हत्या

लड़की के चक्कर में ले ली जान... बेंगलुरु में महिला सीनियर को लेकर भिड़े क्लासमेट, बीकॉम छात्र की चाकू मारकर हत्या


डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। नगरभावी में कॉलेज के दो क्लासमेट्स के बीच बुधवार को एक सीनियर छात्रा को लेकर हुआ झगड़ा जानलेवा साबित हुआ। इसमें 19 साल के बीकॉम स्टूडेंट की मौत हो गई।

नागदेवनहल्ली का रहने वाला योगेश नगरभावी के एक प्राइवेट कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था।


बताया जाता है कि उसका क्लासमेट भुवन उसी कॉलेज की एक सीनियर छात्रा का लगातार पीछा कर रहा था।

सीनियर छात्रा पर की थी टिप्पणी

हाल ही में योगेश द्वारा उस छात्रा के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद तनाव बढ़ गया। ग्रुप ने स्टूडेंट को कॉलेज के पीछे बुलाया। टिप्पणी के बारे में पता चलने पर गुस्से में भुवन और एक नाबालिग ने लग्गेरे के कुछ युवकों का ग्रुप इकट्ठा किया और योगेश को दोपहर करीब 2:15 बजे कॉलेज कैंपस के पीछे मिलने के लिए बुलाया।

छाती में घोंपा छुरा

योगेश अपने एक क्लासमेट के साथ वहां पहुंचा, जहां भुवन और उसके साथियों ने उन टिप्पणियों को लेकर उससे बहस की। यह बहस जल्द ही हिंसक हो गई। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नाबालिगों में से एक ने चाकू निकाला और योगेश की छाती में घोंप दिया। पुलिस के मुताबिक, इस चाकू को ऑनलाइन खरीदा गया था।

मामले में चार लोग गिरफ्तार

दोस्तों ने योगेश को अस्पताल पहुंचाया। योगेश के क्लासमेट और एक अन्य दोस्त उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले के तुरंत बाद हमलावर भाग गए। पुलिस ने 19 साल के मनोज समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से तीन 17 साल के नाबालिग हैं और उन्हें राज्य के जुवेनाइल होम भेज दिया गया, जबकि मनोज को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भुवन अभी भी फरार है।

No comments