Recent Posts

Breaking News

ब्रेकअप का ऐसा बदला! Ex के घर का बिल बढ़ाया, अंडरवियर फेंके और किचन के हैंडल ही उखाड़ ले गई महिला.

 

ब्रेकअप का ऐसा बदला! Ex के घर का बिल बढ़ाया, अंडरवियर फेंके और किचन के हैंडल ही उखाड़ ले गई महिला


जब दिल टूटता है और कोई आपको धोखा देकर आगे बढ़ जाता है, तो बदले की आग में इंसान अजीब-अजीब हरकतें कर बैठता है. ब्रिटेन की रहने वाली कैरी एडम्स (Kerry Adams) का रिश्ता जब अचानक खत्म हुआ, तो उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से बदला लेने का जो अनोखा तरीका अपनाया, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.


उन्होंने हीटिंग को 28 डिग्री पर खुला छोड़ने से लेकर किचन की कैबिनेट के हैंडल तक उखाड़ फेंके. आइए जानते हैं इस वायरल और मजेदार किस्से की पूरी कहानी.

जब ब्रेकअप के बाद उबल उठा गुस्सा

49 साल की कैरी एडम्स का जब लंबे समय का रिश्ता टूटा, तो शुरुआत में सब ठीक लग रहा था. लेकिन जब एक्स ने किसी और को डेट करना शुरू किया, तो कैरी का पारा चढ़ गया. उन्होंने तय किया कि वह चुपचाप सहने के बजाय उससे बदला लेंगी. उसे सबक सिखाएंगी.

मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहले उन्होंने घर का हीटिंग सिस्टम 28 डिग्री पर सेट कर दिया और उसे दिन-रात लगातार चालू रखा. कैरी हंसते हुए बताती हैं, घर का माहौल ऐसा हो गया था जैसे हम इबीजा (Ibiza) में हों, लेकिन मुझे इस बात की खुशी थी कि इसका अगला बिल मुझे नहीं भरना पड़ेगा. इसके बाद जब एक्स ने अपने गंदे कपड़े धोने के लिए कहा, तो कैरी ने उसके डिजाइनर ब्रांडेड अंडरवियर लॉन्ड्री में डालने के बजाय सीधे कूड़ेदान में फेंक दिए.

किचन के हैंडल उखाड़ना पड़ा सबसे मजेदार बदला

जब कैरी हमेशा के लिए वह घर छोड़कर जा रही थीं, तो नियम था कि वह सिर्फ वही सामान ले जा सकती हैं जिसके पैसे उन्होंने खुद दिए थे. इस नियम का फायदा उठाते हुए कैरी ने एक ऐसा काम किया जो सबसे ज्यादा वायरल हो गया. उन्होंने किचन की अलमारियों के सारे हैंडल निकाल लिए और अपने साथ ले गईं.

जब उनके एक्स ने उन हैंडल को वापस देने बात कही, तो कैरी ने साफ मना कर दिया और कहा कि वे उन्होंने खुद खरीदे थे. आज पीछे मुड़कर देखने पर कैरी खुद इस बात पर हंसती हैं और मानती हैं कि उस समय यह सब गुस्से में किया गया था, लेकिन इससे उन्हें अपने ही अंदाज में इस दुख से उबरने में मदद मिली.

No comments