Recent Posts

Breaking News

Lhuan-dre Pretorius ने T20 में अकेले बना दिए 188* रन, इतनी गेंदों में तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Lhuan-dre Pretorius ने T20 में अकेले बना दिए 188* रन, इतनी गेंदों में तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड


Lhuan-dre Pretorius, Highest Score in T20 Cricket: क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए. T20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का 13 साल से बरकरार क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अब टूट चुका है.


साल 2013 में बनाए गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड को 2026 में तोड़ा है लुआन ड्री प्रिटोरियस ने. 20 साल के बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के घरेलू T20 टूर्नामेंट में ये कारनामा किया है. लुआन ड्री प्रिटोरियस ने 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटंस और नाइट्स के बीच खेले मुकाबले में 188 रन की नाबाद और धमाकेदार पारी खेली, जो कि T20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज के बल्ले से निकली सबसे बड़ी इनिंग है.

188* रन अकेले बनाकर लुआन ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

लुआन ड्री प्रिटोरियस ने नाबाद 188 रन बनाने के लिए 79 गेंदों का सामना किया. 237.97 की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी इस पारी में 13 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. इस पारी को खेलने के साथ ही लुआन ड्री प्रिटोरियस ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

गेल ने IPL 2013 में RCB और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच खेले मुकाबले में सिर्फ 66 गेंदों में ही 175 रन की नाबाद पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया था. 265.15 की स्ट्राइक रेट से खेली गेल की उस पारी में 17 छक्के और 13 चौके शामिल रहे थे.

प्रिटोरियस ने कितनी गेंदों पर तोड़ा गेल का रिकॉर्ड?

अब सवाल है कि लुआन ड्री प्रिटोरियस ने कितनी गेंदों पर क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा? अपनी 188 रन की नाबाद और विस्फोटक पारी के दौरान प्रिटोरियस ने शतक 40 गेंदों में पूरा किया और गेल की सबसे बड़ी T20 इनिंग का रिकॉर्ड 73वीं गेंद पर चौका लगाते हुए तोड़ा.

लुआन ड्री प्रिटोरियस की हाहाकारी पारी का असर

IPL में राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले लुआन ड्री प्रिटोरियस ने T20 इतिहास की सबसे ब़ड़ी पारी खेली, साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपना तीसरा शतक भी जड़ा. CSA T20 चैलेंज में 2 अक्टूबर को खेले मुकाबले में प्रिटोरियस की 188 रन की पारी की बदौलत उनकी टीम टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 267 रन बनाए. जवाब में नाइट्स की टीम टीम के टोटल से तो दूर अकेले प्रिटोरियस के बनाए 188 रन से भी पार नहीं पा सकी. नाइट्स की पारी 17.2 ओवर में 143 रन पर ही सिमट गई और टाइटंस ने 124 रन से मुकाबला जीत लिया. 

No comments