Mandi: कुल्लू में ढाई मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

हिमाचल के कुल्लू जिले की खराहल घाटी के पेच्छा गांव में आग लगने से ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का आकलन है। आग रविवार सुबह पांच लगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
गौरतलब है कि जिला कुल्लू में पिछले डेढ़ हफ्ते से लगातार आग की घटनाएं सामने आने से लोग सहम गए हैं। पांच फरवरी को पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते अलेउ गांव में एक चार मंजिला कॉटेज की चौथी मंजिल में अचानक आग लग गई। इससे करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
दो फरवरी को शमशी में एक गत्ता फैक्ट्री में आग लगने से करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। चार जनवरी को लारजी में लोनिवि का आठ कमरों का रेस्ट हाउस जलने से बाच-बाल बच गया। रेस्ट हाउस की किचन जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद पांच फरवरी को मनाली के अलेउ में एक कॉटेज जलने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
No comments