Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: अनुबंध काल को नियमित कार्यकाल में जोड़ा जाए


कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर में राजेंद्र सिंह चंदेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य मांग 2011 से लंबित वित्तिय लाभ रहे, यह लाभ बैंक प्रबंधन ने 2019 में पारित कर दिया है, लेकिन अभी तक मिल नहीं पाया है। 

इसके साथ ही जो कर्मचारी, जिन्होंने पांच वर्ष कांटै्रक्ट पर सेवाएं दी हैं, उस अनुबंध काल को नियमित कार्यकाल में जोड़ा जाए। इसके अलावा 2011 बैच में नियुक्त सहायक प्रबंधकों की पे फिक्सेशन को दुरुस्त किया जाए। बैठक में बताया गया कि अनुबंध काल को न जोडऩे से जूनियर कर्मचारी, सीनियर कर्मचारी हो रहा है।

No comments