Recent Posts

Breaking News

Kangra: नगरोटा सूरियां के सैनिक का हार्ट अटैक से निधन


नगरोटा सूरियां – देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत बिलासपुर में एक सैनिक की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।  सैनिक संजय कुमार वर्तमान में शिमला के कुफरी में डोगरा रेजिमेंट में सेवाएं दे रहा था।

संजय कुमार करीब 20 दिन पहले हार्ट अटैक हुआ था, उसके बाद वह कमांड अस्पताल चंडीगड़ में उपचाराधीन रहा, लेकिन शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। सैनिक अपने पीछे दो बेटे और धर्मपत्नी छोड़ गया। सैनिक को अंतिम संस्कार से पहले सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी गई। इस मौके पर स्थानीय विधायक होशियार सिंह, कर्नल गोपाल गुलेरिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments