Recent Posts

Breaking News

Chamba: मांगों को लेकर 12 से प्रदर्शन करेगी एबीवीपी


चंबा –शिक्षण संस्थानों मेंें इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं शिक्षकों की कमी के चलते गिर रहे शिक्षा के स्तर सहित अन्य कई तरह की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद आंदोलन छेड़ेगी। उपरोक्त  बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिलाष शर्मा ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता मंे कही। उन्होंने कहा कि विवि की ओर से हर दफा फ ीस बढ़ोतरी कर गरीब छात्रों एवं अभिभावकों को परेशानी में डाला जा रहा है। लिहाजा पढ़ाई महंगी होने के चलते गरीब तबके के छात्र शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। 

उन्होंने विवि की ओर से बढ़ाई फीस को वापस लेने की मांग उठाई है। इसके अलावा प्रदेश सहित चंबा में सड़कों की दुर्दशा के  चलते हो रहे हादसों पर भी चिंता व्यक्त  की। उन्होंने विवि प्रशासन से परीक्षा एवं पुनर्मूल्यांकन परिणामों को जल्द घोषित करने, मेडिकल कालेज सहित अन्य शिक्षकों संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं सहित शिक्षकों की कमियों को पूरा करने, प्रदेश में हो रही आउटसोर्स भर्तियों को खत्म कर नियमित भर्तियां करने के अलावा चंबा के भलेई, तेलका एवं लिल्हकोठी कालेज भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू  करने की भी सरकार से मांग उठाई है। 

उन्होंने कहा कि  उपरोक्त मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद सात फरवरी को इकाई स्तर पर पर्चा वितरण एवं प्रिंसीपल के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपेगी। दस व 11 फरवरी को प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 12 फरवरी को इकाई स्तर पर एवं 14 को जिला स्तर पर धरना  प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं, 17 एवं 18 फरवरी को विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय स्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल तथा 20 फरवरी को कक्षाओं का बहिष्कार करेगी। परिषद सदस्यों का कहना है कि अगर सरकार जल्द उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती तो आंदोलन ओर भी उग्र होगा। इस मौके पर एबीवीपी अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

No comments