Kangra: सेना भर्ती का परिणाम घोषित, हजारों युवाओं को मिला वर्दी पहनने का मौका, यहां देखें

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर और मंडी ने सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में हुई सेना भर्ती का लिखित परिणाम घोषित कर दिया गया है। सेना भर्ती के निकले इस परिणाम के बाद अब हजारों युवाओं को सेना की वर्दी पहनने का मौका मिलेगा। यह भर्ती 12 से 25 नवंबर तक चली थी। इसमें विभिन्न पदों के लिए 31599 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
उसके बाद दौड़ में पास 3797 युवाओं में से मेडिकल फिटनेस के बाद 2597 युवा ही लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। सिपाही रैंक में 2167 युवा लिखित परीक्षा में बैठे। इनमें में 1798 युवा पास हुए हैं। सिपाही टीडीएन में 209 युवाओं में से 19 पास हुए हैं। क्लर्क/एसकेटी की लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले 208 युवाओं का परिणाम बाद में निकाला जाएगा।
यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट
सेना भर्ती के निकले इस परिणाम में 1817 युवा पास होने से से एक रिकॉर्ड टूट गया है। यह पालमपुर सेना भर्ती कार्यालय में एक साथ इतने युवाओं के भर्ती होने का इतिहास में पहला मौका है। सेना भर्ती निदेशक कार्यालय पालमपुर में कांगड़ा और चंबा के हजारों युवाओं को एक साथ सेना में जाने का मौका मिला है।
युवा अपना परिणाम जानने के लिए सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जा कर अपना परिणाम देख सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल संदीप सरोही ने कहा कि क्लर्क/एसकेटी का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपना परिणाम सेना की वेबसाइट पर देख लें।
No comments