Recent Posts

Breaking News

Chamba: 24 घंटे के भीतर चौथी बार भूकंप आया, कांगड़ा, चंबा सहित ये इलाकों के लोग सहमे

quake for the fourth time within 24 hours

चंबा: हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 4 बार भूकंप आने से लोग सहम गए है। बता दें कि शनिवार सुबह 4.41 बजे आए भूकंप का केंद्र चंबा रहा। लेकिन कांगड़ा, लाहुल-स्‍पीति व अन्‍य आसपास के जिलों में भी यह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 3.2 मापी गई है। शुक्रवार को भूकंप का पहला झटका सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर महसूस किया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। इसके बाद दोपहर दो बजकर 42 मिनट पर दूसरा झटका महसूस किया गया। वहीं शाम चार बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई। इससे पहले बुधवार को भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

No comments