Recent Posts

Breaking News

Chamba: सांस्कृतिक कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुप लेच अव्वल


चंबा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला समन्वयक विवेक कुमार व अजय सेन की देखरेख में किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वयंसेवी म्यूजिकल गु्रप लेच ने पहला, पूजा म्यूजिकल ग्रुप बकानी ने दूसरा और पवन म्यूजिकल ग्रुप गैहरा ने तीसरा स्थान पाया। सोलो डांस के मुकाबले में पूजा ने बाजी मारी।

इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी पंकज कुमार व दीप कुमार विशेष तौर से मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक विवेक कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी दिनों में खंड स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी विचार किया जा रहा है।

No comments