Recent Posts

Breaking News

Chamba: आउटसोर्स नहीं, नियमित हाें भर्तियां


चंबा –अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चंबा इकाई ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से शिक्षा मंत्री से प्रदेश में हो रही आऊटसोर्स भर्तियों को खत्म कर नियमित भर्तियां करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में आऊटसोर्स आधार पर की गई भर्तियां युवाओं के साथ धोखा है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विवि की ओर से हर दफा फ ीस बढ़ोतरी कर गरीब छात्रों एवं अभिभावकों को परेशानी में डाला जा रहा है। लिहाजा पढ़ाई महंगी होने के चलते गरीब तबके के छात्र शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। उन्होंने विवि की ओर से आईसडयूल में बढ़ाई फीस को वापिस लेने की मांग उठाई है। उन्होंने विवि प्रशासन से परीक्षा एवं पुर्नमूल्यांकन परिणामों को जल्द घोषित करने, मेडिकल कालेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं सहित शिक्षकों की कमियों को पूरा करने के साथ केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग उठाई है।

परिषद सदस्यों का कहना है कि मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद का यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा, इसी फेहरिस्त में एबीवीपी 10 एवं 11 फरवरी को प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 12 फरवरी को इकाई स्तर पर एवं 14 को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं 17 एवं 18 फरवरी को विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय स्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल तथा 20 फरवरी को कक्षाओं का वहिष्कार करेगी।

No comments