Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: एक ही रेजिमेंट से एक ही दिन रिटायर्ड हुए 2 सगे भाई

2 real brothers retired from the same regiment on the same day

हमीरपुर: वीरवार का दिन विकास टौणीदेवी की टप्परे पंचायत के गांव टप्परे के एक परिवार के लिए खुशियां लेकर आया, जब 2 सगे भाई एक ही आर्मी रेजिमेंट से एक ही दिन सेवानिवृत होकर घर पहुंचे। अजीब इत्तेफाक रहा कि टप्परे गांव निवासी संदीप चौहान व मंजीत चौहान दोनों सगे भाई 3-पंजाब रेजिमेंट में 3 माह के अंतराल में भर्ती हुए थे तथा सेना में देश सेवा करने के बाद एक ही दिन रिटायर्ड हुए। 

शुक्रवार को उनकी सेवानिवृति समारोह में सुजानपुर के विधायक राजेद राणा ने उपस्थित होकर दोनों भाइयों को बधाई दी तथा उनके सुखद व मंगलमयी भविष्य की कामना की। साथ ही, उन्होंने आशा जताई कि जिस प्रकार दोनों भाइयों ने देश सेवा की, उसी तरह क्षेत्र के विकास की उन्नति में अहम योगदान देंगे।

No comments