Recent Posts

Breaking News

Mandi: तिरंगे में लिपटा आया शहीद राजीव कुमार का शव, शोक में डूबा गांव

soldier rajiv kumar

करसोग: हिमाचल प्रदेश में करसोग क्षेत्र उस समय शोक में डूब गया जब वीरवार सुबह राजीव कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कुन्नू ग्राम पंचायत वगैला पहुंचा। जिसके बाद हर किसी की आंखें नम थी। लेकिन जवान बेटे की मौत पर समस्त क्षेत्र वासी परिजनों को दिलासा दे रहे थे। वहीं दूर बैठे दादा फूट-फूट कर रो रहे थे। माता पिता पुरी त्तरह से टुट चुके थे।

PunjabKesari

वहीं सेना मे तैनात दुसरा भाई परिवार को ढ़ाढस वढा रहा था हर कोई तिरंगे में लिपटा शव को देख कर आंसू बहा रहे था। बताते चलें कि राजीव कुमार (23) पुत्र रामकृष्ण निवासी कुन्नू मामून कैंट स्थित 26 पंजाब रेजीमेंट में बतौर सिपाही तैनात था। जोकि अपनी टीम के साथ तैराकी प्रशिक्षण के लिए गया हुआ था जहां पर प्रशिक्षण के दौरान राजीव कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए राजीव कुमार 3 बरसों से सेना में सेवाएं दे रहे थे।

PunjabKesari

वहीं राजीव कुमार के बड़े भाई भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। जहां पिता राम कृष्ण व माता निरुपमा और बूढ़े दादा,दादी ने राजीव कुमार को लेकर कई बड़े सपने संजोए थे जहा पिता व परिजनो ने राजीव कुमार को दुल्हा वनाकर वहू घर मे लाने के सपने देखे थे। वहीं क्रुर नियती को कुछ और ही मंजुर था परिवार को शादी के सेहरे की जगह तिरगें मे लिपटे शव को काधा देकर विदा करना पड़ा। वही संजोए हुए सभी सपने टूट कर चूर-चूर हो गए। वीरवार सुबह जब राजीव कुमार का पार्थिव शरीर मोक्षधाम वियुता ले जाया गया तो समूचा करसोग बाजार बंद रखा गया।
PunjabKesari

वहा हजारों लोगों ने अंतिम शव यात्रा में भाग लिया व स्थानीय जनता ने शव वाहन पर फूलों की वर्षा की और समूचा क्षेत्र राजीव कुमार अमर रहे के नारों से गूंज उठा। मोक्ष धाम पहुंचने के बाद स्थानीय विधायक हीरालाल एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ब स्थानीय रिटायर सैनिकों द्वारा राजीव कुमार को श्रद्धांजलि दी गई वह पूरे सैनिक समान के साथ राजीव कुमार को अंतिम विदाई दी गई सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर शहिद को सलामी दी। व शब को मृतक के छोटे भाई सौरव ने मुखागनि दी करसोग के विधायक हिरालाल व एसडीएम करसोग सुरेन्द्र ठाकुर सहित करसोग क्षेत्र की समस्त जनता ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

PunjabKesari


No comments