Recent Posts

Breaking News

Mandi: पति और मां के सामने मेडिकल कालेज की तीसरी मंजिल से कूदी महिला, मौत

मेडिकल कॉलेज नेरचौक

हिमाचल के मंडी जिले के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन महिला ने वीरवार सुबह आठ बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। महिला अपने पति और मां के साथ वार्ड में जा रही थी कि अचानक वहां से भागकर दोनों के सामने सीढि़यों की रेलिंग से कूद गई। बेसमेंट में गिरते ही महिला ही मौत हो गई।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

चिकित्सकों के अनुसार सुंदरनगर के पलौहटा निवासी पवन कुमार की पत्नी बनिता देवी (30) दिमागी रूप से अस्वस्थ थी और बीते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। मृतका की दो बेटियां हैं। एसएचओ बल्ह राजेश कुमार ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि कुछ दिन पहले अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज अचानक आधी रात को गायब हो गया था, जिसका शव 9 दिनों बाद अस्पताल से करीब दो सौ मीटर दूर एक कुएं से बरामद हुआ था। 

No comments