Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: ATM में मदद के बहाने लोगों को बनाता था ठगी का शिकार, पुलिस ने ऐेसे किया गिरफ्तार

youth arrested in bilaspur

जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं बाजार में लगे विभिन्न एटीएम में जाकर मदद के बहाने लोगों से ठगी करने वालो शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान निखिल (28) पुत्र विचित्र सिंह निवासी गांव मकड़, तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी युवक से पूलिस की पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार उक्त युवक घुमारवीं बाजार में लगे एटीएम मे जाकर लोगों की सहायता कर रहा था, जिससे लोगों को इस युवक पर शक हो गया और उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत थाना घुमारवीं को दी। सूचना मिलने बाद थाना प्रभारी राकेश रॉय ने पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा और युवक को थाना लाया गया। पुलिस पूछताछ में युवक ने एटीएम के माध्यम से पहले भी कई लोगों के पैसों के गबन की बात कबूल की है।

पुलिस के अनुसार घुमारवीं थाना में 18 जनवरी को राहुल पुंडीर पुत्र बालक राम गांव मरेड़, डाकघर गेहड़वीं, तहसील झंडूता ने शिकायत दी थी कि उसके बैंक खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता को बुलाकर युवक की पहचान करवाई, जिसके बाद उक्त युवक ने बहुत से लोगों की मदद के बहाने एटीएम से पैसे निकाले की बात कबूल कर ली है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक ने बीएससी नॉन मैडीकल में की है तथा इसके पास 6 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों के मिले हैं। युवक ने इन एटीएम कार्ड से लगभग एक लाख रुपए का गबन किया है।

No comments