Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: जब परिवार की आंखों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गया मकान

house collapse

हमीरपुर: हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत रोपा में वीरवार सुबह एक स्लेटपोश कच्चा मकान अचानक जमींदोज हो गया। गनीमत ये रही कि हादसे के समय परिवार के लोग घर के बाहर थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग सुबह जब घर के बाहर आंगने में धूप सेंक रहे थे तो उसी दौरान उनकी आंखों से समाने उनका कच्चा मकान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि मकान के गिरने की वजह क्या है लेकिन माना जा रहा है कि कई साल पुराना होने के चलते मकान की नींव कमजोर हो गई होगी, जिससे ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद परिवार बेघर हो गया है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार हादसे में परिवार को करीब 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

No comments