Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: राजेंद्र राणा ने रंग में पूर्व सैनिक व उनके परिवार किए सम्मानित

rana honored ex servicemen and their families in rangad

सुजानपुर : शुक्रवार को कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत रंगड़ में वर्ष 1962, 1965 वर्ष 1971 की लड़ाई में देश के अदम्य साहस दिखाने वाले पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पूर्व सैनिक व उनके परिवार सुजानपुर में पिछले माह आयोजित कार्यक्रम में नहीं आए थे जिसके चलते उन्हें आज सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र सभी सुरक्षित होता है, जब उनके पास जाबाजं सिपाही हो। उन्होंने पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को नमन करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि सुजानपुर विस क्षेत्र ने अब तक हजारों जवान मातृभूमि की सेवा के लिए दिए हैं, उनका व उनके परिवारों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। इस मौके पर राजेंद्र राणा ने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा कर दिया। बता दें कि इन दिनों विधायक राजेंद्र राणा सुजानपुर विस क्षेत्र के दौरे पर हैं तथा अब तक दर्जनों गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी में शिरकत कर उनकी आर्थिक मदद भी कर रहे हैं तथा वर-वधू को आर्शीवाद भी दे रहे हैं।


No comments