Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: कोरोना वायरस: जिले में रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन

Image result for images of corona virus

हमीरपुर। जिले में कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों की एडवाइजरी जारी कर दी है। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि जिला भर के सभी 6 बीएमओ की 5 फरवरी को बैठक की गई है तथा सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए भी जिला स्तर पर सेंसिटाइजेशन कार्यशालाएं की जा रही हैं। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर, नगर परिषद, जिला परिषद, बीडीसी सदस्यों के लिए भी जागरूकता कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जा रहा है।

सभी खंडों व जिला स्तर पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। जिसमें 4 बेड आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखे गए हैं। डॉ सोनी ने बताया कि राज्यस्तर से उपलब्ध करवाई गई सूची अनुसार विदेश से लौटे जिले से 11 यात्री संदेह के दायरे में आइसोलेशन व गहन निगरानी में रखे गए थे, जो बिल्कुल ठीक पाए गए हैं। उन्हें किसी तरह के भी कोरोना बीमारी से संबंधित लक्षण नहीं पाए गए हैं। डॉ. सोनी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं और किसी भी भ्रांति में 104 हेल्पलाइन या संबंधित खंड व जिला स्वास्थ्य संस्थानों में संपर्क करें। 

जिला में पर्सनल प्रोटेक्शन इंस्ट्रूमेंट, मास्क, ग्लब्स, हैंड सैनिटाइजर आदि के प्रबंधन के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी होटलों और संस्थानों से भी निरंतर संपर्क स्थापित किए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता के लिए प्रचार सामग्री भी बांटी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और चिकित्सक हर स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चला कर जहां लोगों की शंकाओं का निवारण करेंगे, वहीं उन्हें निरंतर बीमारी के बारे में जागरूक करेंगे।

No comments