Hamirpur: कोरोना वायरस: चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री हुई कम, कारोबारी चिंतित

चीन में कोरोना वायरस के बाद मचे हड़कंप के बाद अब इसका असर हिमाचल के हमीरपुर के स्थानीय बाजार पर भी दिखने लगा है। चीन से आयातित होने वाले मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री कम हुई है। चीन से आने वाला इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भारत की तुलना में कई गुणा अधिक सस्ता होता है। जिसके चलते इसकी बाजार में काफी डिमांड रहती है।
लेकिन, चीन में फैले वायरस के बाद अब इसका असर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट पर भी दिखने लगा है। हमीरपुर के रहने वाले अशोक शर्मा, विनोद ठाकुर, सुशील शर्मा और प्रदीप ठाकुर ने कहा कि वह एंड्राइड मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं लेकिन, कोरोना वायरस के डर से चाइनीज कंपनी का मोबाइल फोन नहीं खरीद पा रहे हैं। इस बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचने वाले दुकानदारों ने माना कि चीन से आने वाले मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री में कमी आई है
No comments